1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन, भींगने पर नहीं होगा खराब

Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन, भींगने पर नहीं होगा खराब

Vivo Y32 को कंपनी ने 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया है। वीवो का यह सस्ता फोन IP68, IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

Vivo Y32 5G- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो वाई 32

Vivo ने Y सीरीज में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही, यह IP68, IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा। चीनी कंपनी ने इससे पहले Vivo Y600 सीरीज के सस्ते फोन भी पेश किए हैं। यह फोन भी 9020mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

Vivo Y32 की कीमत

वीवो का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसी शुरुआती कीमत BDT 30,999 (लगभग 24,300 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट BDT 34,999 (लगभग 27,000 रुपये) है। इस फोन को बांग्लादेश में दो कलर ऑप्शन - Sunset Orange और Twilight Red में पेश किया गया है।

Vivo Y32 के फीचर्स

चीनी कंपनी का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.87 इंच के बड़े HD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में कंपनी ने LCD डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसका रेजलूशन 1592 x 720 पिक्सल है। वहीं, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक की है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T7300 चिपसेट यूज किया गया है, जिसके साथ 6GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

इस स्मार्टफोन की रैम को 6GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। वहीं, इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo Y32 फीचर्स
डिस्प्ले 6.87 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T7300
स्टोरेज 6GB RAM + 128GB
बैटरी 8000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, OriginOS 6
कीमत BDT 30,999 (लगभग 24,300 रुपये)

Vivo Y32 में कंपनी ने 8000mAh की दमदार बैटरी दी है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। इसमें USB Type C चार्जर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी ने India Mobile Congress का किया उद्घाटन, कहा- साइबर फ्रॉड रोकने के लिए बने ग्लोबल फ्रेमवर्क