Airtel ने पिछले महीने TRAI द्वारा सुझाए गए तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए थे। अब, वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी यूजर्स के लिए चार नए सस्ते रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जो खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो डेटा यूज नहीं करना चाहते हैं। वोडाफोन आइडिया के ये चारों रिचार्ज प्लान ट्राई द्वारा लागू किए गए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के 13वें संशोधन के अनुरूप हैं। इसमें दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च करने का निर्देश दिया था।
Vi के नए प्लान
वोडाफोन-आइडिया के ये सस्ते रिचार्ज प्लान 179 रुपये, 189 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये की प्राइस में पेश किए गए हैं। इन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कंपनी की तरफ से पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री SMS का बेनिफिट मिलेगा। ये सभी प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो अभी भी 2G फोन यूज करते हैं और उन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। यही नहीं, अगर कोई यूजर Vi का नंबर सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज करता है तो वो भी इन सस्ते प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज करवा सकता है।
179 रुपये वाला प्लान
Vi का यह सबसे अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे 25 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं कंपनी अपने इस सस्ते प्लान में यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री एक्सेस ऑफर करती है।
189 रुपये वाला प्लान
Vi के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं कंपनी अपने इस सस्ते प्लान में भी यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री एक्सेस ऑफर करती है।
203 रुपये वाला प्लान
Vi के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं कंपनी अपने इस सस्ते प्लान में भी यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री एक्सेस ऑफर करती है।
206 रुपये वाला प्लान
Vi के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी मिलती है यानी अगर महीना 31 दिन का है तो 31 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और यही महीना 28 दिन का है तो 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं कंपनी अपने इस सस्ते प्लान में भी यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री एक्सेस ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें - Vivo ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन