1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Voltas, Daikin, Godrej के 1.5 टन वाले AC की कीमत धड़ाम, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिलेगा तगड़ा ऑफर

Voltas, Daikin, Godrej के 1.5 टन वाले AC की कीमत धड़ाम, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिलेगा तगड़ा ऑफर

Voltas, Daikin, Godrej जैसे बड़े ब्रांड के 1.5 टन वाले Split AC को लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। एसी की खरीद पर यूजर्स को डिस्काउंट भी ऑफर किए जा रहे हैं।

1.5 ton Split AC price cut- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एसी की कीमत में कटौती

गर्मियां शुरू होते ही 1.5 टन वाले Split AC की कीमत में भारी कटौती हो गई है। ई-कॉमर्स और रिटेल चेन Vijaysales पर नया ऑफर चल रहा है, जिसमें Voltas, Daikin, Godrej जैसे ब्रांड्स के 1.5 टन वाले AC को आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। ये एसी 45% तक सस्ते में घर ला सकते हैं। यही नहीं, ये एयर कंडीशनर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, एडजस्टिबल कूलिंग जैसे फीचर्स से लैस हैं। विजय सेल्स में यह सेल अगले कुछ दिन और चलने वाला है।

Voltas 1.5 टन Split AC

टाटा कंपनी का यह स्प्लिट एसी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है, जिसकी वजह से बिजली के बिल की बचत होगी। यही नहीं, यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी 4 इन 1 कन्वर्टिबल एडजस्टिबल कूलिंग फीचर से लैस है। कंपनी ने इसमें एंटी डस्ट फिल्टर दिया है, जो एसी में धूल की एंट्री ब्लॉक करता है। यही नहीं, यह सुपर साइलेंट ऑपरेशन के लिए जाना जाता है। इसकी कीमत 69,990 रुपये है, जिसे Vijay Sales पर 38,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसकी खरीद पर 45% डिस्काउंट ऑफर कर रही है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिलेगा।

Daikin 1.5 टन Split AC

डायकिन कंपनी का यह 1.5 टन वाला स्प्लिट एसी 36,490 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत 51,250 रुपये है, जिसकी कीमत में 29% का प्राइस कट किया गया है। यह एसी 1.5 टन कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है। यह एयर कंडीशनर PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है। इसमें Coanda Airflow दिया गया है, जिसकी वजह से यह कमरे को तेज से ठंडा कर देता है।

Godrej 1.5 टन AC

गोदरेज कंपनी का यह स्प्लिट AC विजय सेल्स पर महज 29,490 रुपये में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 30% का डिस्काउंट मिलता है। इस एसी की MRP 42,300 रुपये है। यह एसी 5-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर से लैस है और इसमें हैली ड्यूटी कूलिंग फीचर मिलता है। इसमें भी साइलेंट ऑपरेशन, प्योर एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Motorola Edge 70 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कंफर्म कर दिया डेट, जानें क्या है खास