1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 70 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कंफर्म कर दिया डेट, जानें क्या है खास

Motorola Edge 70 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कंफर्म कर दिया डेट, जानें क्या है खास

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 15, 2026 10:09 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 10:09 pm IST

Motorola Edge 70 Pro की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। मोटोरोला का यह मिड बजट फोन 6,500mAh की बैटरी और दमदार फीचर्स से लैस होगा।

Motorola Edge 70 Pro- India TV Hindi
मोटोरोला एज 70 प्रो Image Source : MOTOROLA

Motorola भारत में अपना एक और मिड बजट फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन Motorola Edge सीरीज मे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस सीरीज में हाल ही में Edge 70 Fusion पेश किया है। अब इसके सबसे प्रीमियम मॉडल यानी Edge 70 Pro को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला ने अपने इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही, इस फोन को Flipkart पर भी लिस्ट किया गया है।

22 अप्रैल को लॉन्च होगा फोन

Motorola Edge 70 Pro को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर बने माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसके अलावा फोन के कई फीचर्स भी रिवील किए गए हैं। चीनी कंपनी का यह फोन Pantone Tea, Pantone Titan और Pantone Lily White कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

मिलेंगे ये फीचर्स?

मोटोरोला का यह फोन 6.8 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक की होगी। इसके अलावा डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलेगा। साथ ही, फोन की बॉडी मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H रेटेड होगी। इस फोन में IP68, IP69 रेटिंग मिलेगी, जिसकी वजह से पानी में भींगने से भी यह खराब नहीं होगा।

पिछले दिनों इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Moto AI फीचर्स से लैस होगा और हीट बैलेंस करने के लिए 4600 स्क्वायर मिलीमीटर का वेपर चेंबर कूलिंग मिलेगा।

फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो OIS फीचर को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इस फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन में 6,500mAh की तगड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 90W टर्बो चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन को भारत में 45,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 FE हुए सस्ते, 30 हजार रुपये तक घटी कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक