Samsung ने आखिरकार अपने पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra की कीमत में कटौती कर दी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन अब लॉन्च प्राइस से 30,000 रुपये तक सस्ते में मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 FE की कीमत भी घटा दी है। इन दोनों फोन की कीमत में भी हजारों रुपये का Price Cut किया गया है। ये दोनों फोन भी पिछले साल भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए थे।
Samsung Galaxy S25 Ultra की नई कीमत
सैमसंग का यह अल्ट्रा फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है। इस फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह 12GB RAM + 256GB स्टोरेज से लैस है। इस फोन की कीमत में 30,000 रुपये की कटौती हुई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 FE की कीमत में 15,000 रुपये की कटौती हुई है। सैमसंग ने इस फोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। प्राइस कट के बाद यह फोन फ्लिपकार्ट पर 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलता है। इस सीरीज के Galaxy S25 की कीमत में भी बंपर कटौती की गई है। 74,999 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग का यह फोन प्राइस कट के बाद 56,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर फोन की कीमत में 18,000 रुपये की कटौती की गई है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
सैमसंग का यह फोन 6.85 इंच के डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Exynos 2500 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलता है। इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। यही नहीं, फोन में 10MP का चौथा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलता है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें - AI पर भरोसा हो सकता है जानलेवा? नई रिसर्च में बड़ा खुलासा, कभी न करें ये गलती