1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AI पर भरोसा हो सकता है जानलेवा? नई रिसर्च में बड़ा खुलासा, कभी न करें ये गलती

AI पर भरोसा हो सकता है जानलेवा? नई रिसर्च में बड़ा खुलासा, कभी न करें ये गलती

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 15, 2026 08:14 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 08:14 pm IST

Google Gemini, ChatGPT, DeepSeek, Meta AI जैसे एआई चैटबॉट्स पर अगर आप पूरी तरह से भरोसा करते हैं तो यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। नए रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है।

AI Agents- India TV Hindi
एआई एजेंट्स बने खतरा! Image Source : UNSPLASH

AI अब हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंज जहां एक तरफ हमारे कई काम आसान बना रहा है, लेकिन इसकी वजह से नए तरह का खतरा भी पैदा हो रहा है। हाल में एआई को लेकर एक नया सर्वे सामने आया है, जिसमें इसके जानलेवा खतरे के बारे में पता चला है। अगर, आप भी एआई पर पूरी तरह से निर्भर हैं और दी गई जानकारी पर भरोसा रखते हैं तो आपको संभल जाना चाहिए। हो सकता है ये आपके लिए भी कहीं जानलेवा न साबित हो जाए!

एआई एजेंट्स देते हैं गलत जवाब

हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, AI चैटबॉट से अगर मेडिकल संबंधित कोई सवाल पूछा जाता है तो वो 50 प्रतिशत गलत जानकारी देता है यानी यह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकता है और उनकी मेडिकल कंडीशन बिगाड़ सकता है। इस रिसर्च में सभी लोकप्रिय चैट एजेंट्स जैसे कि ChatGPT, Google Gemini, Meta AI, DeepSeek ने मेडिकल से जुड़ी गलत जानकारी दी है। रिसर्च में इन चैटबॉट्स से स्वास्थ्य से जुड़ी पांच अलग-अलग कैटेगरी में 10-10 सवाल पूछे गए हैं।

रिसर्च में बड़ा खुलासा

कई लोग मेडिकल संबंधित जानकारी के लिए एआई का सहारा लेते हैं। यह रिसर्च दर्शाता है कि कैसे उनकी यह बड़ी गलती जानलेवा साबित हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक, एआई चैट जेंट्स द्वारा दिए गए 20% जवाब भ्रामक या गलत थे। मेडिकल जर्नल BMJ ओपन ने ये जवाब हाल ही में पब्लिश किए हैं। वहीं, एआई ने 50% सवालों के जवाब मुश्किल से दिए हैं।

रिसर्च के मुताबिक, एआई चैटबॉट किसी भी सवाल के जवाब को पूरी सटिकता और पूर्ण रूप से नहीं दिया है। एक-दो बार तो एआई एजेंट्स मेडिकल संबंधित सवालों के जवाब देने में असमर्थता दिखाई है। ऐसे में अगर, आप भी एआई से मेडिकल संबंधित कोई सवाल पूछते हैं तो आपको भी संभलकर रहना चाहिए। आप न तो एआई एजेंट्स से और न ही गूगल सर्च में कभी भी मेडिकल से जुड़े सवाल पूछें। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मेडिकल से जुड़े सवाल के लिए आपको हमेशा डॉक्टर से ही सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 75 इंच का Mini LED Smart TV, कम खर्च में घर बन जाएगा थिएटर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

AI