WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। पूरी दुनिया में मेटा के इस ऐप के करोड़ों यूजर्स हैं। कंपनी ने वॉट्सऐप के लिए एक नहीं, दो नहीं पूरे 7 फीचर्स एक साथ रोल आउट किया है। अब वॉट्सऐप इस्तेमाल करते समय यूजर्स को स्टोरेज की टेंशन नहीं रहेगी। साथ ही, वो एक ही ऐप में दो वॉट्सऐप अकाउंट में लॉग-इन भी कर पाएंगे। इसके अलावा मेटा ने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में कुछ AI फीचर्स भी जोड़े हैं।
WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इन नए फीचर्स की घोषणा की है। वॉट्सऐप यूजर्स के लिए इन फीचर्स को फेजवाइज रोल आउट किया जा रहा है। आने वाले कुछ सप्ताह में सभी वॉट्सऐप यूजर्स इन फीचर्स का आनंद ले पाएंगे। आइए जानते हैं वॉट्सऐप के इन सातों नए फीचर्स के बारे में...
चैट ट्रांसफर हुआ आसान
वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉगपोस्ट में बताया कि अब यूजर्स अपने वॉट्सऐप चैट्स को क्रॉस प्लेटफॉर्म ट्रांसफर कर पाएंगे यानी Android फोन से iPhone या iPhone से Android फोन में वॉट्सऐप चैट्स को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा।
अकाउंट माइग्रेशन
वॉट्सऐप में इसके अलावा अकाउंट माइग्रेशन फीचर भी रोल आउट किया है। यूजर्स अपनी अकाउंट डिटेल्स, ग्रुप और इंडिविजुअल चैट्स, वॉट्सऐप चैनल अपडेट्स और चैट हिस्ट्री को अब माइग्रेट कर सकेंगे। ऐसा करने से यूजर्स नए फोन में भी अपनी जानकारियां आसानी से माइग्रेट कर पाएंगे।
Image Source : Whatsapp blogpostवॉट्सऐप के नए फीचर्स
स्टोरेज खाली करना हुआ आसान
ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप यूजर्स अपने अकाउंट्स की स्टोरेज को आसानी से मैनेज कर पाएंगे। यूजर्स को अब पुराने चैट्स एक-एक करके डिलीट नहीं करना पड़ेगा। वो पूरी चैट्स को एक साथ डिलीट कर पाएंगे। साथ ही, उनके पास डिलीट किए जाने वाले कन्वर्सेशन में से मीडिया फाइल्स को स्टोर करने का भी ऑप्शन मिलेगा।
एक iPhone में दो अकाउंट्स
वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया iPhone यूजर्स एक वॉट्सऐप में दो अलग-अलग अकाउंट्स एक साथ यूज कर पाएंगे। यह फीचर Instagram से इंस्पायर्ड है, जिसमें यूजर्स दो अलग-अलग अकाउंट्स यूज कर सकते हैं। उनके पास प्रोफाइल चुनने का ऑप्शन रहेगा।
AI फोटो एडिटिंग
वॉट्सऐप ने मेटा एआई पर बेस्ड नया AI फोटो एडिटिंग फीचर जोड़ा है। यूजर्स वॉट्सऐप पर शेयर किए जाने वाले फोटो को ऐप में AI के जरिए एडिट कर सकेंगे। साथ ही, ऑब्जेक्ट रिमूव करने से लेकर बैकग्राउंड बदलने की सुविधा मिलेगी।
AI राइटिंग हेल्प
इसके अलावा वॉट्सऐप में एआई राइटिंग हेल्प टूल जोड़ा गया है। यह टूल कॉन्टैक्ट्स से बात करते समय मैसेज के सजेशन देगा। कंपनी का दावा है कि इसके लिए प्राइवेसी का ख्याल रखा गया है।
कंटेंट मैनेजमेंट हुआ आसान
वॉट्सऐप के नए फीचर्स से कंटेंट को मैनेज करना आसान हो गया है। यूजर्स अपने चैट्स को अलग-अलग डिवाइसेज में अब आसानी से मैनेज कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें - नया फोन यूज करने से पहले कर लें ये सिक्योरिटी सेटअप, नहीं रहेगा चोरी होने या खोने का डर