1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. नया फोन यूज करने से पहले कर लें ये सिक्योरिटी सेटअप, नहीं रहेगा चोरी होने या खोने का डर

नया फोन यूज करने से पहले कर लें ये सिक्योरिटी सेटअप, नहीं रहेगा चोरी होने या खोने का डर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 25, 2026 09:46 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 09:46 am IST

नया फोन खरीदते ही सीधे यूज करना बंद कर दें। नए फोन को सेटअप करते समय ये जरूरी सेटअप कर दें ताकि फोन चोरी होने या खो जाने की टेंशन न रहे।

Smartphone Security Setup- India TV Hindi
स्मार्टफोन का सिक्योरिटी सेटअप Image Source : UNSPLASH

क्या आप भी नया फोन खरीदते ही सीधे यूज करना शुरू कर देते हैं? अगर, आप ऐसा कर रहे हैं तो फोन सेटअप करते समय कुछ जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स ऑन कल लें। ऐसा करने से आपके फोन के खोन या फिर चोरी होने का डर नहीं रहेगा। आपके फोन का निजी डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और डिवाइस की लोकेशन ऑन रहेगी, जिसकी मदद से फोन खोजना आसान होगा।

गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी विंग I4C ने लोगों को इसे लेकर सतर्क किया है और बताया है कि फोन खरीदने के बाद यूज करना ही काफी नहीं है। स्मार्टफोन के लिए सिक्योरिटी सेटअप भी उतनी ही जरूरी है। ऐसा करने से फोन चोरी होने या खो जाने के बाद आपके OTP, पर्सनल डेटा किसी के हाथ नहीं लगेगा। I4C ने X पर इसे लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें Android और iPhone में सिक्योरिटी सेटअप इनेबल करने के तरीके के बारे में बताया गया है।

ये सिक्योरिटी सेटअप हैं बेहद जरूरी

Find My Device: नया फोन सेटअप करते समय इसमें Find My Device ऐप जरूर इंस्टॉल करें। इस ऐप के जरिए आप डिवाइस चोरी होने या खो जाने पर खोज सकेंगे। Android स्मार्टफोन में ये ऐप बाई डिफॉल्ट मिलेगा। सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जांए और Find Hub में जाकर डिवाइस को लोकेट करने वाले ऑप्शन को इनेबल कर लें। 

Remote Lock: साथ ही, इसमें रिमोट लॉक और ऑफलाइन डिवाइस वाले ऑप्शन को भी इनेबल करना होगा। ऐसा करने से फोन स्विच ऑफ होने पर भी लोकेट किया जा सकेगा।

Notification Hide: इसके अलावा फोन की लॉक स्क्रीन पर मिलने वाले नोटिफिकेशन को भी सिक्योर करें, ताकि लॉक स्क्रीन पर OTP वाले मैसेज कोई न पढ़ पाए। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन वाले ऑप्शन पर जाएं। यहां नोटिफिकेशन ऑन लॉक स्क्रीन वाले ऑप्शन में जाकर सेंसेटिव नोटिफिकेशन को ऑफ कर दें।

Request Password to Power Off: यही नहीं, Realme, Oppo, OnePlus के फोन में फोन स्वीच ऑफ करने के लिए पिन या पासवर्ड की जरूरत होती है। इसके लिए Request Password to Power Off वाले ऑप्शन को इनेबल करना होगा।

SIM Lock: सिम कार्ड को भी लॉक करने का ऑप्शन ऑन करें ताकि आपका सिम कार्ड कोई दूसरे फोन में यूज न कर पाए या फिर आपके फोन में कोई दूसरा अपना सिम न लगा सके। इससे सिम स्वैप स्कैम पर रोक लगाया जा सकेगा।

अगर, आप भी नया फोन खरीदने के साथ ही ये सेटिंग्स करने के बाद इसे यूज करते हैं तो आपके फोन के चोरी होने या खोने का खतरा नहीं रहेगा। आपका फोन आसानी से मिल सकता है। साथ ही, कोई आपके पर्सनल डेटा का मिसयूज नहीं कर पाएगा।

यह भी पढ़ें - 11499 रुपये में मिलेगा Realme का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, आज है पहली सेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक