1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 11499 रुपये में मिलेगा Realme का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, आज है पहली सेल

11499 रुपये में मिलेगा Realme का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, आज है पहली सेल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 25, 2026 09:09 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 09:11 am IST

Realme P4 Lite 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। रियलमी के 7000mAh बैटरी वाले सबसे सस्ते फोन की खरीद पर बंपर ऑफर मिल रहा है। यह बजट फ्रेंडली फोन महज 11,499 रुपये में घर ला सकते हैं।

Realme P4 Lite 5G- India TV Hindi
रियलमी P4 लाइट 5जी Image Source : REALME INDIA

Realme के हाल में लॉन्च हुए 7000mAh बैटरी बाले सस्ते फोन की सेल आज यानी 25 मार्च से शुरू हो गई है। चीनी ब्रांड का यह फोन पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था। फोन में दमदार बैटरी के साथ MediaTek का 5G प्रोसेसर, 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी ने इस फोन को खास तौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। फोन की पहली सेल में दमदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Realme P4 Lite 5G को महज 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Realme P4 Lite 5G पर ऑफर

रियलमी का यह बजट फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स को क्रमशः 13,999 रुपये और 15,999 रुपये में घर ला सकते हैं। इसे मोजैक ब्लू और मोजैक ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Realme P4 Lite 5G कीमत सेल प्राइस
4GB RAM + 64GB 12,999 रुपये 11,499 रुपये
4GB RAM + 128GB 13,999 रुपये 12,499 रुपये
6GB RAM + 128GB 15,999 रुपये 14,499 रुपये

Realme का यह फोन फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है। फोन की पहली सेल में 1,000 रुपये का कूपन और 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह यह फोन 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है।

Realme P4 Lite 5G के फीचर्स

इस सस्ते फोन में 6.8 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Realme P4 Lite 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16

Realme P4 Lite 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 15W USB Type C चार्जिंग दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है। इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - IRCTC की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ फर्जी अकाउंट हुए डिलीट, रेलवे ने बदल दिए बुकिंग के नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक