A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp जल्द देगा वॉइस नोट्स को नया रूप, iPhone के लिक्विड ग्लास UI जैसा होगा डिजाइन

WhatsApp जल्द देगा वॉइस नोट्स को नया रूप, iPhone के लिक्विड ग्लास UI जैसा होगा डिजाइन

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए अपडेट लाता रहता है और इस बार का अपडेट इसपर आने वाले वॉइस नोट्स के डिजाइन से जुड़ा है।

WhatsApp Voice Notes- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK व्हाट्सऐप वॉइस नोट्स

WhatsApp Update: WhatsApp अपने ऐप में लिक्विड ग्लास इंटरफेस का विस्तार जारी रखे हुए है और इस बार उनका ध्यान उस चीज पर है जिसका हममें से कई लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं, और वो हैं वॉइस नोट्स। WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट ट्रैकर WabetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक मैसेजिंग ऐप अब वॉइस मैसेज प्लेयर में लिक्विड ग्लास डिजाइन लाने पर काम कर रहा है।

क्या है फिलहाल वॉइस नोट्स को देखने का तरीका

फिलहाल जब आप कोई वॉइस नोट चलाते हैं और चैट बदलते हैं, तो WhatsApp ऊपर एक हरी प्लेबैक बार दिखाता है। यह ठीक से काम करता है लेकिन देखने में थोड़ा पुराना लगता है। बाकी का इंटरफेस धीरे-धीरे ज्यादा ट्रांसपेरेंट, लिक्विड ग्लास डिजाइन की ओर बढ़ रहा है, खासकर iOS 26 पर। लेकिन WhatsApp पर यह प्लेबैक बार अभी भी ठोस और स्टैटिक दिखती है, जिससे यह बाकी इंटरफेस में घुलमिल जाने के बजाय अलग तौर पर दिखती है।

क्या जल्द ही वॉइस नोट के लिए लिक्विड ग्लास डिज़ाइन आने वाला है?

रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक अपकमिंग अपडेट के साथ इस प्लेबैक बार को पूरी तरह से नया रूप देने वाला है। सपाट हरी बार के बजाए न्यू वर्जन में लिक्विड ग्लास डिजाइन के मुताबिक एक तैरता हुआ, ट्रांसपेरेंट रूप होगा। इसके अलावा लेआउट में भी थोड़ा बदलाव किया जा रहा है, जिसमें प्रोफाइल फोटो लेफ्ट साइड की ओर, सेंडर का नाम उसके बगल में, प्लेबैक कंट्रोल राइट साइट ओर और मौजूदा सीधी लाइन की जगह पर एक नया राउंड शेप्ड प्रोग्रेस इंडीकेटर शामिल है।

रिवाइंड बटन भी जोड़े जाने का अनुमान

डिजाइन में बदलाव के अलावा, WhatsApp में 5 सेकंड का रिवाइंड बटन भी जोड़ा जा सकता है। अभी, यदि आप किसी वॉइस नोट में कुछ भूल जाते हैं, तो आपको चैट को फिर से खोलना पड़ता है और उसे मैन्युअल रूप से स्क्रॉल करना पड़ता है। नए अपडेट के साथ, आप प्लेबैक बार से सीधे कुछ सेकंड पीछे जा सकेंगे।

लिक्विड ग्लास इंटरफेस अभी व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं है और वर्तमान में आईओएस पर लिमिटेड नंबर में यूजर्स के साथ इसकी टैस्टिंग की जा रही है। नया वॉयस नोट प्लेयर भी डेवलपमेंट फेज में है और अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें 

Xiaomi Pad 8 भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ, 11.2 इंच के बड़े डिस्प्ले से लैस है स्लिम टैबलेट