1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi Pad 8 भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ, 11.2 इंच के बड़े डिस्प्ले से लैस है स्लिम टैबलेट

Xiaomi Pad 8 भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ, 11.2 इंच के बड़े डिस्प्ले से लैस है स्लिम टैबलेट

 Published : Mar 24, 2026 07:41 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 07:41 pm IST

शाओमी Pad 8 भारत में लॉन्च हो गया है और ये स्लिम लुक के साथ बडे़ डिस्प्ले का फायदा अपने यूजर्स को देता है। जानिए इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में यहां-

Xiaomi Pad 8- India TV Hindi
शाओमी Pad 8 Image Source : XIAOMI

Xiaomi Pad 8: शाओमी ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में Pad 8 लॉन्च कर दिया है, जिससे प्रीमियम टैबलेट सेगमेंट में इसकी मजबूत पकड़ बन गई है। इस डिवाइस को भारतीय बाजार के लिए एक प्रीमियम लेकिन अफोर्डेबल टैबलेट के तौर पर पेश किया गया है, जो जेब पर भारी पड़े बिना हाई-एंड फीचर्स प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि लॉन्च के कुछ ही समय बाद यह डिवाइस अमेजन इंडिया के स्टोर पर टैबलेट कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाला डिवाइस बन गया है। 

Xiaomi Pad 8  का प्रोसेसर

नया पैड 8 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 4 प्रोसेसर से ऑपरेट होता है जो फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। शाओमी का यह भी दावा है कि ये गेमिंग, मल्टीटास्किंग और भारी एप्लिकेशन के लिए दमदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

Xiaomi Pad 8 का डिस्प्ले और डिजाइन

नए Pad 8 में 3200 x 2136 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 11.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। यह 800 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, जिससे यह टैबलेट घर के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल के लिए कारगर है। इसका स्लिम डिजाइन और मिनिमल लुक इसे प्रीमियम लुक देता है और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ दूसरे डिजिटल कामो के लिए भी आदर्श बनाता है।

Xiaomi Pad 8 की बैटरी 

नए पैड 8 में लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए 9200mAh की बैटरी दी गई है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे कम समय में चार्ज होने की फैसिलिटी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में वाई-फाई 7 को सपोर्ट करने की फैसिलिटी मिलती हैं जो लास्ट जेनरेशन की तुलना में तेज और ज्यादा स्टेबल इंटरनेट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

Xiaomi Pad 8 तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा-

8GB RAM और 128GB स्टोरेज, कीमत: 33,999 रुपये

12GB RAM और 256GB स्टोरेज, कीमत: 36,999 रुपये

12GB RAM और 256GB (नैनो वेरिएंट) स्टोरेज, कीमत: 38,999 रुपये

ग्राहकों को ध्यान देना चाहिए कि कीमत में ऑप्शनल स्टाइलस (Focus Pen Pro) शामिल नहीं है, जिसे अलग से खरीदना होगा। यह एंड्रॉयड टैबलेट फिलहाल केवल एक ग्रेफाइट ग्रे रंग में उपलब्ध है और अमेजन इंडिया स्टोर पर बेचा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

वनप्लस इंडिया के CEO रॉबिन लियू ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कंपनी ने बताई ये वजह 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक