OnePlus India CEO Resigned: वनप्लस इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रॉबिन लियू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। चीनी टेक कंपनी ने मंगलवार को इस बात को कन्फर्म किया। हालांकि इस बदलाव का सटीक कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने कहा है कि वे अपने निजी शौक को पूरा करने के लिए यह पद छोड़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक लियू चीन वापस लौट गए हैं। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कंपनी ने उनसे कहा था कि वे कंपनी के सहयोगी ब्रांड के हेड को रिपोर्ट करें जिसके चलते लियू ने कंपनी छोड़ी है।
भारत में नया वनप्लस नॉर्ड 6 लॉन्च करने की तैयारी के बीच रॉबिन लियू का इस्तीफा
यह ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी अगले महीने की शुरुआत में भारत में नया वनप्लस नॉर्ड 6 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने अभी तक उत्तराधिकारी योजना का खुलासा नहीं किया है। इसलिए वनप्लस इंडिया के प्रमुख के रूप में कौन पदभार संभालेगा, यह अभी भी सीक्रेट बना हुआ है।
वनप्लस ने कहा कि भारत में ऑपरेशन लोकल स्ट्रेटेजी के साथ जारी रहेगा
इसकी खबर सबसे पहले द इकोनॉमिक टाइम्स ने दी। मामले की जानकारी रखने वाले कुछ अज्ञात इंडस्ट्री ऑफिशियल्स का हवाला देते हुए, ईटी ने बताया कि लियू वर्तमान में वनप्लस इंडिया में नोटिस पीरियड पर हैं और ये 31 मार्च को खत्म होने वाला है। हाल ही में, ओप्पो ने रीस्ट्रक्चरिंग और आप्टिमाइजेशन की कोशिशों के तहत रियलमी को अपने सब-ब्रांड के रूप में शामिल किया है, जिसे 2018 में एक इंडीपेंडेट यूनिट के तौर पर अलग किया गया था।
रॉबिन लियू का वनप्लस में सफर
लियू अगस्त 2018 में वनप्लस में ग्लोबल सेल्स और सप्लाई चेन डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए और जून 2020 तक इस पद पर बने रहे। बाद में जुलाई 2020 में वे वनप्लस के भारत सेल्स हेड के रूप में बेंगलुरु चले गए। इसके बाद जनवरी 2022 में, लियू को वनप्लस नॉर्थ अमेरिका के सीईओ के पद पर प्रमोट किया गया था। उन्होंने जुलाई 2024 में वनप्लस इंडिया के CEO के रूप में अपना मौजूदा पदभार संभाला और अब लगभग दो साल बाद इस कंपनी को छोड़ रहे हैं।
वनप्लस इस समय भारत में मुश्किल दौर से गुजर रहा है, क्योंकि प्रीमियम सेगमेंट में सैमसंग, वीवो और कई दूसरे कॉम्पीटीटर के मुकाबले इसकी बाजार हिस्सेदारी कम होती जा रही है। चुनौतियों के बावजूद, कंपनी ने अगले महीने भारत में वनप्लस नॉर्ड 6 नाम से एक मिड-रेंज नॉर्ड-सीरीज फोन लॉन्च करने की घोषणा की है। आज वनप्लस 15टी को भी चीन में लॉन्च किया गया है।
ये भी पढ़ें