1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 15T हुआ लॉन्च, 7500mAh बैटरी, डुअल 50-मेगापिक्सेल कैमरा से लैस फोन के कई फीचर्स हैं कमाल

OnePlus 15T हुआ लॉन्च, 7500mAh बैटरी, डुअल 50-मेगापिक्सेल कैमरा से लैस फोन के कई फीचर्स हैं कमाल

 Published : Mar 24, 2026 06:23 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 06:24 pm IST

लंबे समय से वनप्लस के जिस फोन का इंतजार हो रहा था वो आज कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। OnePlus 15T के प्राइस, डिजाइन सहित सभी स्पेसिफिकेशन्स आज जान लीजिए।

OnePlus 15T- India TV Hindi
वनप्लस 15टी Image Source : ONEPLUS

OnePlus 15T: OnePlus 15T को आज चीन के बाजारों में लॉन्च कर दिया गया है और ये चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus के फ्लैगशिप लाइनअप में अगले फोन के तौर पर मार्केट में आया है। ये हैंडसेट 3 कलर ऑप्शन्स में आया है और इसके पांच स्टोरेज कन्फिगरेशन हैं। वनप्लस 15टी को 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है और इसके लिए दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज पर 22.8 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इस फोन में 6.32-इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 1Hz और 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन को ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट से पावर्ड किया गया है। OnePlus 15T में डुअल रियर कैमरा यूनिट भी दिया गया है। ये फोन ओप्पो के एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है।

OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 15T में 6.32-इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जिसमें 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को TUV Rheinland स्मार्ट आई प्रोटेक्शन 5.0 और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिलने का दावा कंपनी कर रही है। वनप्लस का ये भी दावा है कि फोन को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिली है जिससे ये फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

प्रोसेसर

ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट से लैस ये फोन गेमिंग परफॉरमेंस को काफी तगड़ा बनाता है और कंपनी का दावा है कि इसको AnTuTu बैंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 44,50,000 पॉइंट्स मिले हैं। इस फोन में 16GB LPDDR5x अल्ट्रा प्रो रैम और 1TB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

कैमरा

कैमरा के लिए OnePlus 15T में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है और ये Oppo के LUMO इमेजिंग इंजन से लैस फोन है। 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी शूटर जो कि सोनी अल्ट्रा विजन सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा ये 50-मेगापिक्सेल पेरीस्कोप टेलीफोटो रियर कैमरा के साथ आता है जिसमें 3.5x तक ऑप्टिकल जूम की फैसिलिटी मिलती है। इस फोन में 16-मेगापिक्सेल तक का फ्रंट कैमरा भी मिलता है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है। 

बैटरी

OnePlus 15T में बैटरी को देखें तो ये 7500mAh बैटरी के साथ आता है जो कि 100W सुपरवूक वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 5जी, 4जी LTE, एनएफसी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, and QZSS आदि फीचर्स कनेक्टिविटी के लिए मिलते हैं।

सिक्योरिटी फीचर्स में दमदार है फोन

सिक्योरिटी के लिए फोन में कई ऑनबोर्ड सेंसर मिलते हैं जिनमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ओरिएंटेशन सेंसर, एक लाइट सेंसर, एक ग्रेविटी सेंसर, एक ऑल्टीट्यूड सेंसर और एक इन-डिस्पले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिट सेंसर मिलता है। इस फोन का वजन 194 ग्राम है यानी सेगमेंट के अन्य फोन के मुकाबले ये ज्यादा भारी नहीं है।

OnePlus 15T का चीन में दाम कितना है-

12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 4299 चीनी युआन (भारतीय करेंसी में लगभग 58,000 रुपये)

12GB रैम + 512GB स्टोरेज: 4899 चीनी युआन (भारतीय करेंसी में लगभग 67,000 रुपये)

16GB रैम + 256GB स्टोरेज: 4599 चीनी युआन (भारतीय करेंसी में लगभग 63,000 रुपये)

 
16GB रैम + 512GB स्टोरेज: 5199 चीनी युआन (भारतीय करेंसी में लगभग 71,000 रुपये)
 
16GB रैम + 1TB स्टोरेज: 5699 चीनी युआन (भारतीय करेंसी में लगभग 78,000 रुपये)

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन एसी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी, समझें काम की बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक