WhatsApp अब पुराने Android और iOS डिवाइस में काम नहीं करेगा। अगर आप भी पुराने मॉडल में वॉट्सऐप यूज कर रहे हैं तो मैसेज भेजने से लेकर कॉल करने में दिक्कत आ सकती है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस में यूजर्स वॉट्सऐप में लॉग-इन नहीं कर पाएंगे। उनका लॉग-इन ब्लॉक हो जाएगा।
पुराने डिवाइस में नहीं होगा लॉग-इन
वॉट्सऐप नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जो आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस में लॉग-इन ब्लॉक हो जाएगा। WABetaInfo रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस में वॉट्सऐप में लॉग-इन करते समय यूजर्स को डिवाइस अपडेट करने वाला मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देगा। यूजर्स बिना ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट किए वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
WhatsApp ने फिलहाल इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। आने वाले समय में यूजर्स को वॉट्सऐप चलाने के लिए अपना फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अपडेट करना होगा। यह सिक्योरिटी फीचर सभी Android और iOS डिवाइस के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इस फीचर को फिलहाल Android वर्जन 2.26.35.1 में देखा गया है।
Image Source : WABetaInfoवॉट्सऐप का नया अपडेट
WhatsApp ने ऐप के जरिए होने वाले किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड की संभावना रोकने के लिए ये फैसला लिया है। इन दिनों वॉट्सऐप के कई फेक वर्जन वाले ऐप मौजूद हैं। ऐसे में यूजर्स अगर ऐसे किसी भी ऐप में लॉग-इन करने की कोशिश करेंगे तो नहीं कर पाएंगे। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के इस सिक्योरिटी फीचर के रोल आउट होने के बाद आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में यूजर्स ऐप में लॉग-इन नहीं कर पाएंगे।
गेस्ट कॉल फीचर
WhatsApp इसके अलावा नए 'गेस्ट कॉल फीचर' पर भी काम कर रहा है। इस फीचर में यूजर्स उन लोगों को भी अपने ग्रुप कॉल में जोड़ सकेंगे, जो वॉट्सऐप पर मौजूद नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर इसे गेस्ट कॉल फीचर के नाम से टेस्ट किया जा रहा है। इस फीचर में यूजर्स बिना वॉट्सऐप अकाउंट के किसी ग्रुप कॉल को ज्वॉइन कर सकते हैं। यूजर्स को बिना ऐप इंस्टॉल किए या फिर वेब ब्राउजर यूज किए कॉल ज्वॉइन करने की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें - India Mobile Congress का आगाज, 6G से लेकर AI और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर फोकस