A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म, जल्द बदल जाएगा मैसेज कॉपी करने का तरीका

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म, जल्द बदल जाएगा मैसेज कॉपी करने का तरीका

WhatsApp पर जल्द ही आप किसी मैसेज को एडिट किए बिना स्पेसिफिक मैसेज के हिस्से को शेयर कर पाएंगे। वाट्सऐप यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की डिमांड कर रहे थे।

WhatsApp New Feature- India TV Hindi
Image Source : FILE वाट्सऐप नया फीचर

WhatsApp अपने 295 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स के लंबे इंतजार को जल्द खत्म करने वाला है। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में ऐसा फीचर जुड़ने वाला है, जिसका इंतजार यूजर्स करीब दो दशक से कर रहे हैं। मेटा के इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में जल्द ही मैसेज कॉपी करने का तरीका बदलने वाला है। आपको मैसेज में से जिस स्पेसिफिक शब्द या वाक्य को कॉपी करना है, आप केवल वो ही कॉपी कर पाएंगे। आपको पूरा मैसेज कॉपी करके एडिट करने की जरूरत नहीं होगी। वाट्सऐप का यह फीचर एंड्रॉइड और iOS दोनों वर्जन के लिए टेस्ट किया जा रहा है।

कॉपी कर पाएंगे मैसेज का कुछ हिस्सा

वाट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर को बीटा वर्जन में देखा गया है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वाट्सऐप के बीटा वर्जन iOS 25.16.81 और Android 2.25.18.3 में यह फीचर स्पॉट किया गया है। इस फीचर का स्टेबल वर्जन रोल आउट होने के बाद यूजर्स किसी मैसेज के स्पेसिफिक पार्ट को कॉपी कर सकेंगे।

कैसे करें यूज?

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को मैसेज पर अपनी उंगलियों को ड्रैग करना होगा और जिसे कॉपी करना है उस वाले हिस्से को हाईलाइट कर देना है। इसके बाद यूजर्स उस हाईलाइट वाले हिस्से को कॉपी करके जिन्हें भेजना चाहते हैं, उन्हें भेज सकते हैं। इस फीचर की वजह से रिसीवर को किसी मैसेज का केवल स्पेसिफिक पार्ट ही मिलेगा। इस फीचर को चैट इंटरफेस में ही यूज किया जा सकता है। हालांकि, बड़े टेक्स्ट मैसेड वाले पोस्ट में से किसी स्पेसिफिक हिस्से को काटना इतना आसान नहीं होगा।

WhatsApp के लिए लगातार नए फीचर जारी किए जाते हैं, जिसकी वजह से इस ऐप की पूरी दुनिया में लोकप्रियता बरकरार है। वाट्सऐप में इस नए फीचर के जुड़ जाने से यूजर्स को मैसेज कॉपी करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा वाट्सऐप के लिए कई और फीचर्स टेस्ट किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही स्टेबल वर्जन में रोल आउट किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें-