Xiaomi 17 And Xiaomi 17 Ultra Global Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड फ्लैगशिप, Xiaomi 17 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। चीनी बाजारों में दो से ज्यादा ऑप्शन उपलब्ध होने के बावजूद Xiaomi इस सीरीज के दो मॉडल - Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक दोनों फोन 28 फरवरी, 2026 को बार्सिलोना में (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के साथ) ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किए जाएंगे। Xiaomi 17 के लॉन्च इवेंट का लाइव प्रसारण कंपनी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म (शायद YouTube) पर भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे किया जाएगा।
अब तक Xiaomi ने अपनी भारतीय वेबसाइट और सोशल मीडिया पर Xiaomi 17 सीरीज की झलक दिखाई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इन हैंडसेट के लॉन्च के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। Xiaomi 17 सीरीज की भारतीय कीमत के बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। संभावना है कि Xiaomi MWC 2026 इवेंट में इन स्मार्टफोन के भारतीय वर्जन की घोषणा करेगी। अगर ऐसा होता है तो Xiaomi 17 सीरीज के नए फोन के लिए ग्राहकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ सकती है।
Xiaomi 17 के स्पेसिफिकेशन्स
यहां दिए गए स्पेसिफिकेशन हैंडसेट के लिए संभावित हैं। हैंडसेट के चीनी और ग्लोबल संस्करणों के बीच एक खास अंतर उनकी बैटरी कैपिसिटी का हो सकता है।
Xiaomi 17 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 होगा और प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 (3nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। 12GB तक LPDDR5X RAM होगी और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज इस फोन में मिल सकती है। डिस्प्ले 6.3 इंच 1.5K LTPO AMOLED और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। ब्राइटनेस में 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। रियर कैमरा ट्रिपल 50MP लाइका सुमिलक्स सिस्टम के साथ आएगा जिसमें मुख्य कैमरा 50MP, अल्ट्रा-वाइड 50MP और टेलीफोटो 50MP 2.6× ऑप्टिकल जूम और ऑटोमैटिक आईस्पेक्टिव सेंसर यानी OIS के साथ आएगा। वहीं फ्रंट कैमरा भी 50MP, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा। इसकी बैटरी 6330mAh सिलिकॉन-कार्बन और चीन वर्जन में 7,000mAh की होगी। चार्जिंग को देखें तो 100W वायर्ड, 50W वायरलेस, 22.5W रिवर्स वायरलेस सपोर्ट के साथ आएगी।
ये भी पढ़ें
85 हजार में लॉन्च हुए Google Pixel फोन पर मिल रहा पूरे 48,000 रुपये का डिस्काउंट, महंगा Pixel फोन सस्ते में लाएं घर