Google Pixel Phone Discount: गूगल पिक्सेल 10ए के लॉन्च होने के बाद कई गूगल पिक्सेल फोन के दाम धड़ाम से नीचे आए हैं और इसके साथ ही उन खरीदारों के लिए ये अच्छा मौका बन गया है जो गूगल पिक्सेल फोन को घर लाना चाहते हैं। इसी कड़ी में हम आपको उस गूगल फोन के बारे में बता रहे हैं जो लॉन्च तो 85 हजार रुपये की कीमत में हुआ था पर इस समय इस फोन पर पूरे 48,000 रुपये की छूट मिल रही है।
Google Pixel 7 Pro पर मिल रहे डिस्काउंट को जानिए
अमेजन पर Google Pixel 7 Pro 5G फोन पर इस समय धमाकेदार डील मिल रही है और ये फोन आपको सीधा 56 फीसदी छूट के साथ यानी इसके लॉन्च प्राइस से 48,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। अमेजन पर आपको Google Pixel 7 Pro 5G की कीमत 36,999 रुपये दिखाएगा जो कि इसके लॉन्च प्राइस 84,999 रुपये से पूरे 48,000 रुपये कम है। आपके पिक्सेल फोन खरीदने की तमन्ना यहां पूरी हो सकती है और Obsidian कलर वेरिएंट वाला ये फोन आपको 12 GB RAM+ 128 GB स्टोरेज ऑप्शन में मिल जाएगा। अगर आप इस पर बैंक ऑफर एक्सचेंज बोनस का बेनेफिट मिलाते हैं तो इस फायदे को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं जैसे कि SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये तक के 10 परसेंट इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है।
Google Pixel 7 Pro के फीचर्स जानिए
Google Pixel 7 Pro में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है। इस स्मार्टफोन को पानी से बचाने के लिए इसमें IP68 की रेटिंग मिलती है। इसमें कंपनी ने 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Google Pixel 7 Pro आउट ऑफर द बॉक्स Android 13 पर रन करता है जिसे आप बाद में Android 14 पर अपग्रेड कर सकते हैं। Google Pixel 7 Pro में गूगल ने 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी है, हालांकि ये ऑफर 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन पर मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें आपको 50+48+12 मेगापिक्सल का लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Google Pixel 7 Pro को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 23W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ें
WhatsApp के इस फीचर का था कब से इंतजार, जल्द मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे यूजर्स-जानें पूरी खबर