1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi के डुअल डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन जल्द भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Xiaomi के डुअल डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन जल्द भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इस सीरीज की ग्लोबल लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। इस सीरीज को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi 18 Pro Series- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI शाओमी 18 प्रो सीरीज

Xiaomi ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की ग्लोबल लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। चीनी कंपनी के ये दोनों फोन पिछले दिनों चीन में लॉन्च किए गए थे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये दोनों फोन Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max नवंबर में ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। पिछले दिनों इन दोनों फोन की कीमत भी लीक हुई है।

Xiaomi 18 Pro सीरीज के फीचर्स

शाओमी की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज डुअल डिस्प्ले के साथ आती है। इस सीरीज के दोनों मॉडल लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। साथ ही, इनके डिजाइन भी एक जैसे हैं। इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro में कंपनी ने 6.4 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस भी 4,000 निट्स तक की है। इस फोन के बैक में एक 2.7 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है, जो AMOLED पैनल के साथ आता है।

Xiaomi का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और एक 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।

भारत में लॉन्चिंग कंफर्म

चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में देखा गया है। इससे पहले मोटोरोला ने भी अपने Signature 27 स्मार्टफोन को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में शोकेस किया है। इसकी भी भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है।  इससे पहले कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस फोन से जुड़ा एक टीजर जारी किया है, जिसमें फोन का ब्लू फिनिश वाला वीडियो दिखाया गया है। कंपनी ने अपने वीडियो के साथ "Coming Soon" लिखा है।

यह भी पढ़ें - iPhone 16 की कीमत में कटौती, Amazon Diwali Sale में मिल रहा 21000 रुपये सस्ता