1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi 18 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, 200MP के दो कैमरे के साथ जल्द मारेगा एंट्री

Xiaomi 18 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, 200MP के दो कैमरे के साथ जल्द मारेगा एंट्री

Xiaomi 18 Pro की भारत समेत ग्लोबल लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन हाल ही में घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। फोन में 200MP के दो कैमरे दिए गए हैं।

Xiaomi 18 Pro- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI शाओमी 18 प्रो

Xiaomi अपने नए लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन को जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 18 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। शाओमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है।

भारत में जल्द होगा लॉन्च

शाओमी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक टीजर जारी किया है, जिसमें फोन का ब्लू फिनिश वाला वीडियो दिखाया गया है। कंपनी ने अपने वीडियो के साथ "Coming Soon" लिखा है। कंपनी ने Xiaomi 18 Pro के साथ Xiaomi 18 Pro Max को भी चीन में लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी ने यह अभी कंफर्म नहीं किया है कि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि इसे साल के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi 18 Pro को चीन में CNY 5999 यानी लगभग 86,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। चीन में यह फोन 30 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन Black, Ice Peach Pink, Starry Blue और White कलर में आता है।

Xiaomi 18 Pro के फीचर्स

शाओमी की यह फोन 6.4 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के बैक में 2.7 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Xiaomi 18 Pro में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और एक 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई अर्ली बर्ड सेल, 8999 रुपये में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन