Highlights
- फ्लिपकार्ट पर फेस्टिव सीजन से पहले नई अर्ली बर्ड सेल शुरू हो गई है।
- इस सेल में 6000mAh बैटरी वाला फोन 8,999 रुपये में मिल रहा है।
- देसी कंपनी का यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुआ है।
Flipkart पर Big Billion Days फेस्टिव सीजन सेल शुरू होने से पहले नई Early Bird सेल शुरू हो गई है। इस सेल में कई ब्रांड के फोन काफी सस्ते में मिल रहे हैं। इस सेल में 8,999 रुपये की शरुआती कीमत में स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है। देसी ब्रांड Boltt के हाल में लॉन्च हुए Evo स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। यह सेल 24 सितबंर रात के 12 बजे से शुरू हो गई है।
Boltt Evo पर ऑफर
देसी कंपनी ने अपने इस 4G स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया है। इस फोन को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई अर्ली बर्ड सेल में यह फोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से यह फोन 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Boltt Evo 4G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 11,999 रुपये में आता है। बोल्ट का यह फोन लॉन्च प्राइस से 1,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह स्मार्टफोन 5 कलर ऑप्शन - Sky Blue, Midnight Black, Lavender Bloom, Berry Red और Arctic White में खरीदा जा सकता है।

Boltt Evo के फीचर्स
Boltt का यह फोन 6.79 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। देसी कंपनी का यह फोन Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स से लैस हैं और इनमें सर्किल-टू-सर्च, एआई नाइट मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इस फोन के बैक में 50MP का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 11000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, मिलेगा सबसे चमकीला डिस्प्ले