Xiaomi जल्द ही 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। चीनी ब्रांड का यह फोन Xiaomi 18 सीरीज में पेश किया जाएगा। इस फोन में 8,500mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। पिछले कुछ समय से शाओमी के इस स्मार्टफोन को लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं। इस फोन में पिछली सीरीज की तरह ही फ्लैट डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। इसका लुक और डिजाइन भी Xiaomi 17 सीरीज के फोन की तरह हो सकता है। बैक पैनल में भी एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Xiaomi 18 Pro Max
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Xiaomi के इस फोन को लेकर जानकारी शेयर की है। यह फोन Xiaomi 18 Pro Max के नाम से पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में कस्टम फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के चारों ओर राउंडेड कॉर्नर दिया जाएगा। साथ ही, यह बेहद पतले बेजल के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 6.9 इंच का 2K OLED डिस्प्ले पैनल मिल सकता है।
टिप्स्टर के मुताबिक, शाओमी का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन 200MP कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का मुख्य फोकस कैमरे पर होगा। कंपनी इसमें LOFIC यानी लेटरल ओवरफ्लो इंटिग्रेशन केपेसिटर टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर सकती है। फोन के कैमरे की डायनैमिंग रेंज बेहतर होगी, जो कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीर क्लिक कर सकेगा।
मिलेगा 200MP कैमरा
इस फोन में 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जिसके साथ मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में 200MP के दो कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। फोन का कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है। शाओमी ने इसके लिए Leica के साथ पार्टनरशिप की है।
टिप्स्टर ने दावा किया है कि यह फोन 8K++ बैटरी के साथ आ सकता है यानी फोन में 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 8,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Xiaomi की अगली फ्लैगशिप सीरीज में कंपनी तीन मॉडल Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max पेश किए जा सकते हैं। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम फोन में Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन में हो सकती है देरी, एनलिस्ट का बड़ा दावा