1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 75 इंच का Mini LED Smart TV, कम खर्च में घर बन जाएगा थिएटर

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 75 इंच का Mini LED Smart TV, कम खर्च में घर बन जाएगा थिएटर

Xiaomi ने भारत में Mini LED Smart TV की नई रेंज पेश की है। कंपनी ने 75, 65 और 55 इंच वाले मॉडल पेश किए हैं, जो 4K रेजलूशन वाले डिस्प्ले से लैस हैं।

Xiaomi Mini LED TV Launch- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI शाओमी मिनी एलईडी टीवी भारत में हुआ लॉन्च।

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी पहली Mini LED TV Series पेश की है। चीनी कंपनी की इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च किए गए हैं, जो 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की स्क्रीन साइज के साथ आते हैं। यह स्मार्ट टीवी सीरीज QD Mini LED टेक्नोलॉजी यानी क्वांटम डॉट मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी पर काम करती है। साथ ही, यह बेहतर ब्राइटनेस और कलर एक्युरेसी के साथ आती है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से आपको घर में ही थिएटर वाला एक्सपीरियंस मिलेगा।

कितनी है कीमत?

Xiaomi TV S Mini LED के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 51,999 रुपये है। इस मॉडल की खरीद पर कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह 48,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 71,999 रुपये है। इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा और यह 66,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 75 इंच वाले मॉडल की कीमत 99,999 रुपये है। इसकी खरीद पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह 89,999 रुपये में घर ला सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी सीरीज को 22 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। कंपनी इस सीरीज की खरीद पर 3 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी ऑफर करती है।

Xiaomi TV S Mini LED सीरीज के फीचर्स

इस सीरीज के सभी मॉडल क्वांटम डॉट मिनी LED टेक्नोलॉजी वाली स्क्रीन से लैस है। इस एडवांस डिस्प्ले में अडैप्टिव ब्राइटनेस और एम्बिएंट लाइटिंग कंडीशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक की है। यह डॉल्वी विजन, HDR10+ और फिल्ममेकर मोड जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा स्क्रीन का रेजलूशन 4K UHD है।

Xiaomi Mini LED TV सीरीज में कंपनी ने 34W का स्पीकर दिया है। साथ ही, यह Dolby Audio, DTS-X, Xiaomi Sound जैसे फीचर्स से लैस है। इस स्मार्ट टीवी में PatchWall यूजर इंटरफेस मिलता है। इसमें AirPlay 2, Google Cast, Miracast, डुअल बैंड WiFi, ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी में आपको HDMI, USB, LAN, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें - BenQ ने क्रिएटर्स की कराई मौज, लाया 5K रेजलूशन वाला मॉनिटर, Apple Studio Display के मुकाबले आधी है कीमत