1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BenQ ने क्रिएटर्स की कराई मौज, लाया 5K रेजलूशन वाला मॉनिटर, Apple Studio Display के मुकाबले आधी है कीमत

BenQ ने क्रिएटर्स की कराई मौज, लाया 5K रेजलूशन वाला मॉनिटर, Apple Studio Display के मुकाबले आधी है कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 15, 2026 04:49 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 04:49 pm IST

BenQ ने Apple Mac डिवाइस के लिए 5K रेजलूशन वाला मॉनिटर लॉन्च किया है। इस मॉनिटर की कीमत Apple Studio Display के मुकाबले आधी है।

BenQ 5K Monitor- India TV Hindi
बेनक्यू 5K मॉनिटर Image Source : INDIA TV

गेमिंग मॉनिटर और प्रोजेक्टर बनाने वाली कंपनी BenQ ने भारत में Apple Mac डिवाइसेज के लिए नया 5K रेजलूशन वाला मॉनिटर लॉन्च किया है। यह मॉनिटर एप्पल स्टूडियो डिस्प्ले जैसी पिक्चर क्वालिटी से लैस है। इसे आप अपने Mac डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर पाएंगे। यह मॉनिटर खास तौर पर क्रिएटर्स और वीडियो एडिटर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जो हाई ग्राफिक्स वाले कंटेंट को सपोर्ट करता है। इस 5K रेजलूशन वाले मॉनिटर की कीमत एप्पल स्टूडियो डिस्प्ले के मुकाबले Half Price है।

5K रेजलूशन को करता है सपोर्ट

BenQ का यह मॉनिटर MA270S मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 27 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो 5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस मॉनिटर में 99 प्रतिशत P3 कलर कवरेज दी गई है और यह 96W पावर डिलीवरी और थंडरबोल्ड 4 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस मॉनिटर का कलर सेचुरेशन और डिस्प्ले क्वालिटी एप्पल स्टूडियो डिस्प्ले के बराबर है।

इस मॉनिटर का रेजलूशन 5120 x 2880 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 218 ppi है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 70Hz और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 2000:1 है। इस मॉनिटर को MacOS के साथ अलाइन किया जा सकता है। मैक डिवाइस में यह मॉनिटर सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर यूज किया जा सकता है। इसमें मल्टी विंडो वर्क-फ्लो का सपोर्ट दिया गया है।

BenQ 5K Monitor
Image Source : BENQबेनक्यू 5K मॉनिटर

मल्टीपल डिवाइस से कर पाएंगे कनेक्ट

यह मॉनिटर कंपनी के Display Pilot 2 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। यह सॉफ्टवेयर BenQ की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके जरिए ब्राइटनेस, कलर प्रोफाइल और स्क्रीन ले आउट को डायरेक्टली Mac से अलाइन कर पाएंगे। इसके अलावा इस मॉनिटर में स्मार्ट KVM फीचर दिया गया है, जो सिस्टम स्विच करने में मदद करता है। इस मॉनिटर में मल्टीपल पोर्ट्स दिए गए हैं, जिसके जरिए आप कई डिवाइस को कनेक्ट कर पाएंगे। यह मॉनिटर Apple Mac डिवाइस के अलावा iPad Pro, गेमिंग कंसोल आदि से भी कनेक्ट हो पाएगा।

कितनी है कीमत?

इस मॉनिटर में एक एडजस्टिबल स्टैंड मिलता है, जिसकी मदद से आप अपनी आखों की हाइट के मुतबिक मॉनिटर को रख पाएंगे। साथ ही, यह मॉनिटर आई कंफर्ट फीचर से लैस है, जो आखों पर कम जोर पड़ने देता है। BenQ MA2705 5K मॉनिटर की कीमत 94,998 रुपये है। इसे कंपनी की वेबसाइट और आधिकारिक चैनल के माध्यम से खरीदा जा सकता है। वहीं, Apple Studio Display 5K की कीमत 1,89,999 रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - 11499 रुपये में मिल रहा Redmi का 6300mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, पहली सेल में बंपर ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक