Xiaomi Pad 8 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, प्रीमियम टैबलेट मार्केट में मचेगा घमासान; शानदार फीचर्स से करेगा हैरान
Xiaomi Pad 8 की लॉन्च डेट पर सस्पेंस खत्म होता दिखा है और जल्द ही ये भारत में खरीदारी के लिए उपलब्ध होने वाला है, इसके ग्लोबल लॉन्च के साथ ही भारत में एंट्री के लिए तारीख सामने आ गई है।
Xiaomi Pad 8: शाओमी का अगला टैबलेट मॉडल Xiaomi Pad 8 इस हफ्ते के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीनी टेक कंपनी ने हाल ही में एक कंप्यूटिंग डिवाइस के लॉन्च की जानकारी दी थी जो अब Xiaomi Pad 8 मॉडल के रूप कन्फर्म हो गया है। यह टैबलेट भारत सहित ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट और 9200mAh की बैटरी होगी। यह Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस के साथ काम करेगा और कंपनी के फोकस कीबोर्ड के साथ भी चलेगा, जिसमें बैकलिट कीज और जेस्चर-इनेबल्ड टचपैड है।
Xiaomi Pad 8 भारत और दूसरे बाजारों में 28 फरवरी को लॉन्च होगा
अपकमिंग Xiaomi 17 सीरीज लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी के सोशल मीडिया और वेबसाइट पर एक स्पेशल पेज से कन्फर्म होता है कि शाओमी पैड 8 भी उसी दिन यानी 28 फरवरी को लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट बार्सिलोना में दोपहर 2 बजे यानी भारत में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। कंपनी का दावा है कि Xiaomi Pad 8 अब तक का उसका सबसे पतला टैबलेट है।
प्रीमियम टैबलेट में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट
शाओमी की इस माइक्रोसाइट से हमें अपकमिंग शाओमी पैड 8 के बारे में और ज्यादा जानकारी मिलती है। इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट होगा और शायद यह शाओमी के HyperOS 3 स्किन के साथ एंड्रॉइड 16 पर चलेगा। शाओमी ने यह भी खुलासा किया है कि टैबलेट में 9200mAh की बैटरी होगी।
बटनलेस स्टाइलस फोकस पेन प्रो के साथ काम करेगा Xiaomi Pad 8
कंपनी ने हाल ही में एक टीजर जारी किया था जिसमें एक ऐसे एक्सेसरीज का हिंट दिया गया था जिसमें लाइट वाली बटन होंगे। Xiaomi Pad 8 के लैंडिंग पेज से पता चलता है कि आगामी टैबलेट के लिए शाओमी फोकस कीबोर्ड में अडैप्टिव बैकलिट बटन और जेस्चर सपोर्ट वाला टचपैड होगा। यह भी कन्फर्म हो गया है कि Xiaomi Pad 8 शाओमी के बटनलेस स्टाइलस फोकस पेन प्रो (Focus Pen Pro) के साथ काम करेगा। ये जेस्चर को भी सपोर्ट करता है। टैबलेट के बारे में और ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है।
चीन में Xiaomi Pad 8 को ग्लोबल वेरिएंट के जैसे ही सेम चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में 11.2 इंच की 3.2K LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यदिग्लबल वर्जन में चीनी वर्जन के जैसे ही एक्स्ट्रा स्पेसिफिकेशन्स हैं तो यह 67W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है और इसकी मोटाई सिर्फ 5.75mm हो सकती है। कंपनी का वैसे भी दावा है कि ये टैबलेट अब तक का उसका सबसे पतला टैबलेट है।
भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल का डिस्प्ले और कैमरा (संभावित)
अगर भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल चीन के मॉडल जैसा ही होगा, तो Xiaomi Pad 8 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 11.2 इंच का 3.2K डिस्प्ले हो सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 पर आधारित HyperOS 3 चलने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 13MP का मेन कैमरा और सामने की तरफ 8MP का कैमरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें
सैमसंग का 'Privacy Display' फीचर और फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोन में भी आने की उम्मीद, टिप्सटर का दावा
