1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग का 'Privacy Display' फीचर और फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोन में भी आने की उम्मीद, टिप्सटर का दावा

सैमसंग का 'Privacy Display' फीचर और फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोन में भी आने की उम्मीद, टिप्सटर का दावा

 Published : Feb 23, 2026 08:04 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 08:09 pm IST

चीनी फोन मेकर कंपनियां भी सैमसंग के 'Privacy Display' फीचर को लाने की कोशिश कर रही हैं और सितंबर के आसपास इसके स्मार्टफोन निर्माताओं के फ्लैगशिप मॉडलों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Samsung Privacy Display Feature- India TV Hindi
सैमसंग प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर Image Source : UNIVERSEICE/X

Samsung Privacy Display Feature: सैमसंग ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि उसका अपकमिंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा मॉडल एक नए 'प्राइवेसी डिस्प्ले' फीचर से लैस होगा जिसे कंपनी के स्मार्टफोन का उपयोग करते समय यूजर्स की गोपनीयता को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह हार्डवेयर-स्तरीय फीचर देखने के एंगल को सीमित करने में सक्षम है, जिससे स्क्रीन का एक हिस्सा छिपा रहता है और आसपास के लोग कॉन्फिडेंशियल सामग्री जैसे कि खरीदारी की जानकारी या प्राइवेट चैट प्रकट करने वाली सूचनाएं, नहीं देख पाते। एक सूत्र का दावा है कि चीनी फोन मेकर कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन पर इसी टेक्नीक की टेस्टिंग कर रही हैं।

सैमसंग की प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी शाओमी, वीवो और ओप्पो के फोनों में आ सकती है।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर डिजिटल चैट स्टेशन की एक पोस्ट के मुताबिक चीन में निर्माता स्मार्टफोन डिस्प्ले के लिए "स्पाई स्क्रीन" तकनीक की टेस्टिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तकनीक इस साल के अंत में लॉन्च होने वाले हैंडसेटों के लिए विकसित की जा रही है।

टिपस्टर का दावा है कि यह नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी जो अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर से काफी मिलती-जुलती है, सितंबर के आसपास स्मार्टफोन निर्माताओं के फ्लैगशिप मॉडलों में उपलब्ध होने की उम्मीद है। अगर यह दावा सही है, तो हम शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसे निर्माताओं से हार्डवेयर-स्तरीय प्राइवेसी फीचर्स वाले नए फ्लैगशिप मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद कर सकते हैं।

डिजिटल चैट स्टेशन की पोस्ट में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टाइमलाइन से पता चलता है कि Xiaomi 17, Oppo Find X9 और Vivo X300 सीरीज के सक्सेसर में एक एडवांस्ड डिस्प्ले हो सकता है जो Samsung Galaxy S26 Ultra के जैसे कार्यक्षमता प्रदान करेगा। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Apple 2029 से शुरू होने वाले अपने MacBook मॉडलों में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को शामिल कर सकता है।

सैमसंग की प्राइवेसी डिस्प्ले तकनीक स्मार्टफोन के डिस्प्ले के एक हिस्से के व्यूइंग एंगल को कम करने में सक्षम है, जिससे केवल फोन को पकड़े हुए व्यक्ति को ही स्क्रीन पर दिखाई देने वाली कंटेट दिखाई देती है। पिछले कुछ महीनों में कई लीक में इस फीचर के बारे में जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद सैमसंग ने कन्फर्म की कि यह गैलेक्सी S25 सीरीज के बाद आने वाले मॉडलों में उपलब्ध होगा।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि चीनी OEM द्वारा परीक्षण की जा रही डिस्प्ले प्राइवेसी सुविधा सैमसंग डिस्प्ले द्वारा विकसित तकनीक का उपयोग करेगी या फिर BOE जैसे किसी अन्य डिस्प्ले आपूर्तिकर्ता द्वारा दी जाने वाली समान तकनीक का। इन हैंडसेटों के बारे में अधिक जानकारी इनके संभावित लॉन्च से पहले आने वाले महीनों में ऑनलाइन सामने आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें 

वनप्लस 15s को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, कैमरा में हो सकते हैं अहम बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक