A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi ला रहा 75 इंच का सस्ता QLED Smart TV, जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Xiaomi ला रहा 75 इंच का सस्ता QLED Smart TV, जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Xiaomi जल्द भारत में X Pro QLED स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्ट टीवी 75 की बड़ी स्क्रीन समेत तगड़े फीचर्स के साथ आएगा।

Xiaomi Smart TV- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI शाओमी एलईटी टीवी

Xiaomi भारत में नई QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी मे है। चीनी ब्रांड का यह स्मार्टफोन फरवरी के तीसरे सप्ताह में पेश किया जाएगा। यह कंपनी के पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए X Pro QLED Smart TV सीरीज का अपग्रेड होगा। यह स्मार्ट टीवी 75 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, पिछले साल लॉन्च हुई सीरीज में 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन वाले टीवी उतारे गए थे।

19 फरवरी को होगा लॉन्च

Xiaomi ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है कि Xiaomi X Pro QLED (2026) TV मॉडल को 19 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाया है। इस स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा Xiaomi India ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स भी रिवील किए हैं।

Xiaomi X Pro QLED TV (2025) वाले मॉडल को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके 55 और 65 इंच वाले मॉडल को क्रमशः 44,999 रुपये और 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। पिछले साल लॉन्च हुई सीरीज में 4K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ-साथ डॉल्वी विजन, HDR10+ कंटेंट, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल का सपोर्ट मिलता है। यह टीवी Xiaomi के Vivid पिक्चर इंजन 2 और DLG टेक्नोलॉजी से लैस है।

इस सीरीज के 65 इंच वाले मॉडल में 34W का स्पीकर दिया गया है। यह Xiaomi Sound, डॉल्वी ऑडियो, DTS X, DTS वर्चुअल X टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें क्वाड कोर A55 चिपसेट दिया गया है। साथ ही, इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। Xiaomi के 75 इंच वाले अपकमिंग मॉडल में भी यही फीचर्स दिए जा सकते हैं।

LED TV सीरीज की भी तैयारी

इसके अलावा Xiaomi ग्लोबल मार्केट में 98  इंच स्क्रीन साइज वाली LED TV सीरीज उतारने जा रहा है। इस सीरीज को Xiaomi TV S Mini LED 2026 के नाम से पेश किया जाएगा। इसमें 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल उतारे जाएंगे। ये सभी मॉडल 4K UHD रेजलूशन वाली स्क्रीन के साथ आएंगे। यह स्मार्ट टीवी सीरीज Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इसके अलावा यूजर्स को गूगल असिस्टेंट, गूगल कास्ट और Apple AirPlay का भी सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Ind Vs Pak मैच के लिए BSNL, Jio, Airtel, Vi के सस्ते प्लान, फ्री में देख पाएंगे T20 वर्ल्ड कप के सभी मैच