Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Ind Vs Pak मैच के लिए BSNL, Jio, Airtel, Vi के सस्ते प्लान, फ्री में देख पाएंगे T20 वर्ल्ड कप के सभी मैच

Ind Vs Pak मैच के लिए BSNL, Jio, Airtel, Vi के सस्ते प्लान, फ्री में देख पाएंगे T20 वर्ल्ड कप के सभी मैच

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 14, 2026 03:05 pm IST, Updated : Feb 14, 2026 03:05 pm IST

Ind Vs Pak के बीच होने वाले T20 World Cup मैच देखने के लिए BSNL, Jio, Airtel, Vi के सस्ते रिचार्ज प्लान में Jio Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। आप इन सस्ते प्लान में भारत और पाकिस्तान के सुपरहिट मुकाबले का लुफ्त उठा सकते हैं।

T20 World Cup, Ind Vs Pak, BSNL, Jio, Airtel, Vi- India TV Hindi
Image Source : FILE वर्ल्ड कप के सस्ते रिचार्ज प्लान

Ind Vs Pak: T20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को सुपरस्टार मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी। इस मैच को फ्री में देखने के लिए BSNL, Jio, Airtel और Vi के पास कई प्रीपेड प्लान हैं। इन प्रीपेड प्लान में यूजर्स को JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। ICC T20 World Cup 2026 के सभी मैच OTT प्लेटफॉर्म JioHostar पर दिखाए जाते हैं। ऐसे में यूजर्स टेलीकॉम कंपनियों के प्लान के साथ फ्री में JioHostar का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। आइए, जानते हैं इन टेलीकॉम कंपनियों के किन प्लान के साथ यह ऑफर मिलता है...

BSNL

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में 499 रुपये वाला पैक लॉन्च किया है, जिसमें JioHotstar, SonyLIV समेत कई OTT ऐप्स यूजर्स को ऑफर किया है। BSNL के इस ऐड-ऑन पैक में यूजर्स को तीन महीने के लिए JioHotsar समेत इन OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यूजर्स OTT ऐप्स को एक साथ दो स्क्रीन में यूज कर सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के मैच का लुफ्त यूजर्स मोबाइल के साथ-साथ TV में भी उठा सकते हैं।

Airtel

भारती एयरटेल के कई रिचार्ज प्लान में आपको JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। एयरटेल के 449 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार ऑफर किया जाएगा। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ डेली 4GB, अनलिमिटेड 5G डेटा, 100 फ्री SMS के साथ-साथ Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज ऑफर किया जाता है।

Airtel Recharge Plan

Image Source : AIRTEL
एयरटेल रिचार्ज प्लान

Vi

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप का मैच देखने के लिए Vi यूजर्स के लिए 239 रुपये वाला प्लान है, जिसमें यूजर्स को Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 फ्री SMS और 2GB डेटा ऑफर किया जाता है।

Vi Recharge Plan

Image Source : VODAFONE IDEA
वोडाफोन आइडिया रिचार्ज प्लान

Jio

रिलायंस जियो अपने लगभग सभी रिचार्ज के साथ Jio Hotstar का 3 महीने वाला सब्सक्रिप्शन कम्प्लिमेंटरी ऑफर के तहत दे रहा है। जियो के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। साथ ही, Jio AI Cloud का 50GB स्टोरेज भी ऑफर किया जाता है। कंपनी अपने प्लान में Google Gemini Pro का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है।

Jio Recharge Plan

Image Source : JIO
जियो रिचार्ज प्लान

यह भी पढ़ें - मार्च से बदल जाएंगे TRAI के ऐप्स, जुड़ेंगे कई नए फीचर्स, कॉल ड्रॉप की कर पाएंगे शिकायत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement