1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मार्च से बदल जाएंगे TRAI के ऐप्स, जुड़ेंगे कई नए फीचर्स, कॉल ड्रॉप की कर पाएंगे शिकायत

मार्च से बदल जाएंगे TRAI के ऐप्स, जुड़ेंगे कई नए फीचर्स, कॉल ड्रॉप की कर पाएंगे शिकायत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 14, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 05:12 pm IST

TRAI मार्च से अपने DND, MyCall और MySpeed ऐप्स को अपग्रेड करने वाला है। इनमें यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे। कॉल ड्रॉप और स्कैम कॉल्स की शिकायत के अलावा मल्टीलिंगुअल सपोर्ट मिलेगा।

TRAI, DND App, MyCall App, MySpeed App- India TV Hindi
ट्राई के ऐप्स में जुड़ेंगे नए फीचर्स Image Source : UNSPLASH

TRAI अपने DND यानी डू नॉट डिस्टर्ब ऐप में कई बड़े बदलाव करने वाला है। मार्च से ट्राई के दो अन्य MyCall और MySpeed ऐप्स में भी नए फीचर्स जुड़ने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार नियामक फर्जी कॉल्स और मैसेज को रोकने के लिए इन नए बदलाव पर काम कर रहा है। खास तौर पर DND ऐप में टेलीकॉम यूजर्स अपनी शिकायतें ऊपर एस्क्लेट कर पाएंगे ताकि सर्विस प्रोवाइडर्स से मिले असंतुष्ट रिप्लाई की आगे अपील की जा सके।

ऐप्स में बड़ा अपग्रेड

TRAI के चेयरमैन अनिल कुमार लाहौटी ने इन बदलावों के बारे में जानकारी दी है। लाहौटी ने बताया कि जो भी ग्राहक टेलीकॉम कंपनियों के जवाब से असंतुष्ट होंगे वो DND ऐप से डायरेक्ट ऊपर अपील कर सकेंगे, ताकी हाई ऑथोरिटी उनकी शिकायतों पर एक्शन ले सके। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि DND ऐप में यह फीचर कब आएगा।

TRAI चेयरमैन ने बताया कि वो नए DND और MySpeed ऐप्स को रिवैम्प करने वाले हैं यानी इन ऐप्स में बदलाव किए जाएंगे। यूजर्स ऐप के जरिए अब आसानी से स्पैम कॉल और मैसेज को रिपोर्ट कर पाएंगे। साथ ही, DND ऐप में अब कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलेगा, ताकि यूजर्स अपनी भाषा में शिकायत दर्ज करा पाएंगे। अनिल कुमार लाहौटी ने कहा कि कई भाषाओं में सपोर्ट की वजह से दूर-दराज में रहने वाले यूजर्स भी अपनी भाषा में शिकायत कर पाएंगे।

DND ऐप होगा अपग्रेड

TRAI के चेयरमैन ने DND ऐप के बारे में बोलते हुए कहा कि 2025 में 31 लाख स्पैम कॉल्स और मैसेज (UCC) की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनमें से 17 लाख यानी आधे से ज्यादा शिकायतें DND ऐप के जरिए की गई थी। अब यूजर 1600 सीरीज वाले नंबर के ग्राहक का नाम और SMS हेडर DND ऐप के जरिए पता लगा सकते हैं। ऐसे में वो फ्रॉड वाले कॉल और मैसेज से बच सकेंगे।

दूरसंचार नियामक के चेयरमैन ने बताया कि मार्च में नए MyCall ऐप को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें यूजर्स के पास कॉल क्वालिटी को लेकर शिकायत करने का ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर की कॉल क्वालिटी, कॉल ड्रॉप, डिसकनेक्शन आदि को लेकर सीधे TRAI को शिकायत कर पाएंगे।

TRAI चेयरमैन ने बताया कि MySpeed ऐप को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिसमें मल्टीलिंगुअल सपोर्ट मिलेगा। नए ऐप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 5G टेक्नोलॉजी की ओब्टेनेबल स्पीड को दर्शाया जा सकेगा। मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ-साथ यूजर्स WiFi और ब्रॉडबैंड स्पीड को भी यहां चेक कर पाएंगे। इस ऐप के अलावा इसका वेब पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा, जिसके जरिए यूजर्स अपने लैपटॉप या PC से इंटरनेट की स्पीड चेक कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - iPhone 17e का First Look आया सामने, एप्पल के सस्ते आईफोन की लॉन्च से पहले दिखी झलक

iPhone 17e का First Look आया सामने, एप्पल के सस्ते आईफोन की लॉन्च से पहले दिखी झलक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक