1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. नए आधार ऐप से फ्री में कैसे अपडेट करें ई-मेल अड्रेस? जानें आसान तरीका

नए आधार ऐप से फ्री में कैसे अपडेट करें ई-मेल अड्रेस? जानें आसान तरीका

आप अपने आधार कार्ड से जुड़ा ई-मेल अड्रेस फ्री में बदल सकते हैं। साथ ही, नया ई-मेल अड्रेस भी जोड़ सकते हैं। नए आधार ऐप में कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

New aadhaar app- India TV Hindi
Image Source : UIDAI नया आधार ऐप

Highlights

  • नए आधार ऐप में आप बायोमैट्रिक इस्तेमाल करके अपने डेमोग्राफी डिटेल बदल सकते हैं
  • 1 जुलाई से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक फ्री में ई-मेल अड्रेस अपडेट किया जा सकता है
  • यह तरीका बेहद ही आसान है और आप चंद स्टेप्स को फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं

UIDAI ने 30 जून को पुराना mAadhaar ऐप बंद कर दिया है। अब आधार कार्ड से जुड़े सभी काम नए आधार ऐप के जरिए किया जा सकता है। यह नया आधार ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस नए आधार ऐप की खास बात ये है कि इसमें सभी तरह की सर्विस बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए ही ली जा सकती है। आप अपने डेमोग्राफी डिटेल्स जैसे कि मोबाइल नंबर, अड्रेस और ई-मेल अड्रेस आदि को अपडेट करा सकते हैं।

आधार कार्ड जारी करने वाली एजेंसी UIDAI ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 1 जुलाई से लेकर 31 दिसंबर तक लोग फ्री में अपने आधार कार्ड से लिंक ई-मेल अड्रेस को फ्री में अपडेट करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। वो नए आधार ऐप के की मदद से आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना ई-मेल अड्रेस बदल सकते हैं।

फ्री में कैसे बदलें ई-मेल अड्रेस?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में नया आधार ऐप डाउनलोड करें।
  • फिर इस नए ऐप में आधार नंबर और बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके लॉग-इन करें।
  • ऐप में लॉग-इन होने के बाद आपको नीचे दिए गए ऑप्शन में से Services पर टैप करना होगा।

Image Source : India TVआधार ऐप ई-मेल अपडेट
  • इसके बाद Email Add/Update वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • फिर नया ई-मेल अड्रेस दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • आपके द्वार नए दर्ज किए गए ई-मेल अड्रेस के इनबॉक्स में OTP प्राप्त होगा।

Image Source : India TVआधार ऐप ई-मेल अपडेट
  • OTP दर्ज करने के बाद आपका ई-मेल अड्रेस अपडेट करने का रिक्वेस्ट पूरा हो जाएगा।
  • इस प्रक्रिया को प्रोसेस होने में अधिकतम 15 दिनों का समय लगता है।
  • आपको एक Acknowledgement नंबर भी प्राप्त होगा, जिसकी मदद से अपने रिक्वेस्ट का स्टेटस जान सकते हैं।

Image Source : India TVआधार ऐप ई-मेल अपडेट

आप नए आधार ऐप के अलावा UIDAI की वेबसाइट से भी ई-मेल अड्रेस अपडेट कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद ई-मेल वेरिफिकेशन वाले पेज पर क्लिक करना होगा। फिर अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ई-मेल अड्रेस अपडेट करने का रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

नए आधार ऐप से आप अपने कार्ड से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी बदल सकते हैं। इसके लिए आपको Services वाले पेज पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट वाला ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद 75 रुपये का भुगतान करना होगा। फिर मोबाइल नंबर अपडेट करने का रिक्वेस्ट दर्ज हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, सस्ता मिल रहा Realme का 10001mAh बैटरी वाला फोन