Flipkart पर आज यानी 21 जुलाई से एक नई सेल शुरू हो रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होने वाली इस सेल में Realme P सीरीज के फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। रियलमी P सीरीज में इस साल लॉन्च हुए Realme P4 Lite, Realme P4R, Realme P4x जैसे फोन को आप सस्ते में खरीद सकते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आज से शुरू हुए Realme Power Days Sale में P सीरीज के फोन पर एक्सक्लूसिव डील दी जा रही है। इस सीरीज के फोन महज 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदे जा सकते हैं। यह सेल 21 जुलाई यानी आज से लेकर 24 जुलाई के बीच आयोजित की जा रही है। चार दिन चलने वाले इस सेल में यूजर्स Realme के 10,001mAh बैटरी वाले फोन को काफी सस्ते में घर ला सकते हैं।
Realme P4 Power 5G
रियलमी का 10,001mAh बैटरी वाला फोन 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है।
Realme P4 Pro 5G
चीनी ब्रांड का यह फोन 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इस फोन की खरीद पर भी 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है।
Realme P4R 5G
इस फोन को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। इस सस्ते फोन की खरीद पर 3 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर मिल रहा है। यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में Narzo 100 सीरीज का एक और दमदार फोन पेश किया है, जो 8000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोन की पहला सेल कल यानी 22 जुलाई को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।
यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कितनी होगी कीमत? लॉन्च से पहले जान लें