A
  1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. बर्थडे वाले ही दिन झील में डूबने से हुई छात्र की मौत, कनाडा में रहकर कर रहा था पढ़ाई

बर्थडे वाले ही दिन झील में डूबने से हुई छात्र की मौत, कनाडा में रहकर कर रहा था पढ़ाई

तेलंगाना का एक छात्र जो मास्टर्स की पढ़ाई करने के लिए कनाडा गया था, उसकी मौत टोरंटो की एक झील में डूबने से हो गई। वह झील पर अपने दोस्तों के साथ तैरने गया था।

मृतक छात्र प्रणीत- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA मृतक छात्र प्रणीत

कनाडा में मास्टर्स की पढ़ाई करने गया तेलंगाना के एक छात्र की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, छात्र टोरंटो की एक झील में अपने दोस्तों के साथ तैरने गया था। इसी दौरान वह झील में डूब गया। छात्र का नाम प्रणीत बताया जा रहा है, जो तेलंगाना के मीरपेट का रहने वाला था और अपना जन्मदिन मनाने गया झील पर गया था। छात्र की मौत उसके जन्मदिन पर हुई और परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। व्यक्ति के पिता ने सरकार से अनुरोध किया है कि उसके बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए। छात्र की मौत से पहले का एक वीडियो में प्रणीत को झील में कूदते हुए देखा गया है। दूसरे वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ झील में मोटरबोट पर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहा है।