A
  1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. 3 साल के बच्चे को मां ने इतना मारा कि देखकर दहल जाएगा दिल, देखें Video

3 साल के बच्चे को मां ने इतना मारा कि देखकर दहल जाएगा दिल, देखें Video

एक 3 साल के बच्चे को उसकी मां द्वारा बुरी तरह पीटते हुए वीडियो सामने आया है। महिला ने बच्चे को इतना मारा कि देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा। आइए जानते हैं पूरा मामला।

मां ने बच्चे को बुरी तरह पीटा।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मां ने बच्चे को बुरी तरह पीटा।

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे प्यारा माना जाता है। कहा जाता है कि एक मां का दिल हमेशा अपने बच्चों के लिए धड़कता है। हालांकि, तेलंगाना से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपको हैरानी हो जाएगी। यहां एक मां अपने 3 साल के बच्चे की इस तरीके से पिटाई कर रही है जिसे देखकर आपका दिल दहल उठेगा। बच्चे की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला तेलंगाना राज्य के जगतियाल कस्बे से सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा अपने तीन साल के बेटे की अंधाधुंध पिटाई की जा रही है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। बच्चे की पिटाई का वीडियो देखकर लोग पूरी तरह से स्तब्ध हैं। तुलसीनगर की रहने वाली श्रीपेल्ली रामा वीडियो में अपने बेटे को पीटती और लात मारती नजर आ रही हैं।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के मुताबिक, तुलसीनगर की रहने वाली श्रीपेल्ली रामा अपने बेटे को हर रोज ही पीटती थी। इस कारण पड़ोसियों ने उसकी हरकत को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस को इस पूरी घटना के बारे में सूचना दी। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सखी केंद्र के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और लड़के को केंद्र में स्थानांतरित कर दिया।

रोजगार की तलाश में दुबई चले गए पिता

जानकारी के मुताबिक, महिला श्रीपेल्ली रामा के पति अंजनेयुलु रोजगार की तलाश में दुबई चले गए थे। बताया जा रहा है कि महिला का बच्चे को पीटना नियमित हो गया था । लेकिन यह दुर्व्यवहार सोमवार को तब उजागर हुआ जब पड़ोसियों ने उसकी हरकत का वीडियो बना लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

ये भी पढ़ें- यदाद्री पावर स्टेशन की यूनिट 1 में लगी आग, इस वजह से हुई थी यह घटना

तेलंगाना में सिंचाई विभाग के अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का मामला