तेलंगाना के नलगोंडा जिले में स्थित यदाद्री पावर प्लांट में सोमवार को मामूली आग लग गई। यह आग यदाद्री थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट 1 में लगी। पुलिस ने इस आग पर तुरंत काबू पा लिया और राहत की बात यह है कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इस आग पर काबू पाने के बाद बताया कि यह एक मामूली आग थी जिसमें कोई घायल नहीं है, बस कुछ केबल जल गए। आपको बता दें कि यह घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे हुई थी।
Related Stories
इस कारण से लगी थी प्लांट में आग
इस संबंध में जारी एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज में यह बताया गया कि यह आग वहां चल रहे ईंधन तेल के रिसाव के कारण लगी थी। उस रिलीज में बताया गया है कि जिस यूनिट में परिचालन परीक्षण यानी ऑपरेशनल टेस्टिंग हो रहे हैं वो BHEL के कंट्रोल में है और अभी उसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये आदेश
इस आग की घटना के बारे में पता चलने के बाद तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री और उर्जा विभाग को संभालने वाले मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मीटिंग की और उस मीटिंग में उन्होंने इस मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का आदेश दिया। वहीं इस संबंध में BHEL के अधिकारियों ने बात करते हुए कहा, 'मामूली नुकसान से नियमित कार्यों में बाधा नहीं आती है।' आपको बता दें कि YTPS में 800 मेगावाट की 5 इकाइयां हैं। यूनिट-2 पिछले साल बनकर पूरी हो गई थी। इसके साथ ही यह भी घोषण की गई थी कि प्लांट में चल रहा कार्य साल 2025 के मध्य में पूरा हो जाएगा।
(इनपुट: पीटीआई)
ये भी पढ़ें-
तेलंगाना में सिंचाई विभाग के अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का मामला
गर्भवती पत्नी से मिलने नेपाल के रास्ते हैदराबाद पहुंचा पाकिस्तानी शख्स, पुलिस ने पकड़ा