1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जबलपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी में लगी भीषण आग

जबलपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी में लगी भीषण आग

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 25, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 11:47 pm IST

मध्य प्रदेश में एक बड़ा ट्रेन हादसा देखने को मिला है। यहां जबलपुर जिले के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है।

Massive fire breaks out in goods train at Bhitoni railway station in Jabalpur- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश में एक बड़ा ट्रेन हादसा देखने को मिला है। यहां जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई है। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भी ऐसी ही एक घटना देखने को मिली थी, जहां यात्रियों से भरी बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) के एक हिस्से में रविवार शाम आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना में पीटाआई भाषा को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की 'पावर कार' (ट्रेन का वह हिस्सा जिससे रेलगाड़ी में बिजली की आपूर्ति की जाती है) में तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास आग लग गयी। 

 

क्या बोले अधिकारी?

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया और मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारण की जांच में जुटे हैं। 

लुधियाना में भी ट्रेन में लगी थी आग

लुधियाना में खन्ना के पास मंगलवार देर शाम दिल्ली जा रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच के ब्रेक में आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अमृतसर-दिल्ली ट्रेन के लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद हुई। करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एक कोच के ब्रेक में आग लग गई। धुआं उठता देख घबराए कुछ यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को चावा-पायल रेलवे स्टेशन पर रोका गया और आग बुझा दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।