1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. सत्ता गंवाने के बाद भी KCR की बीआरएस पर हुई खूब धनवर्षा, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

सत्ता गंवाने के बाद भी KCR की बीआरएस पर हुई खूब धनवर्षा, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

 Published : Oct 28, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 12:05 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस पार्टी को एक वर्ष पहले 580 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला था।

kcr- India TV Hindi
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव Image Source : PTI

हैदराबाद: तेलंगाना में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को पिछले वित्त वर्ष में 15 करोड़ रुपये से अधिक राशि चंदे में प्राप्त हुई है। भारत निर्वाचन आयोग को दिए गए विवरण के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली इस पार्टी को एक वर्ष पहले 580 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला था।

वित्त वर्ष 2024-25 में प्राप्त कुल 15.09 करोड़ रुपये के चंदे में से बीआरएस को 15 करोड़ रुपये चुनावी ट्रस्ट फंड्स के माध्यम से मिले, जबकि शेष राशि व्यक्तियों द्वारा दान की गई। वित्त वर्ष 2023-24 में पार्टी को 495 करोड़ रुपये से अधिक राशि चुनावी बांड्स के जरिये मिली थी, जबकि शेष 85 करोड़ रुपये चुनावी ट्रस्ट फंड्स से प्राप्त हुए थे। वित्त वर्ष 2022-23 में बीआरएस को कुल 683 करोड़ रुपये चंदे में प्राप्त हुए थे। 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे-

तेलंगाना में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में 119 सीटों में कांग्रेस ने 64 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, वही बीएचआरएस को 39 सीटें मिली थीं। वहीं, बीजेपी को मात्र 8 सीटें मिली।  

यह भी पढ़ें-

अमित शाह के परिसीमन वाले बयान पर तेलंगाना में बवाल, कांग्रेस-BRS ने जताया विरोध; जानिए मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।