1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. SIR के दूसरे चरण के ऐलान के बाद कांग्रेस ने जताया विरोध, कहा- "अब 12 राज्यों में करोड़ों वोट काटे जाएंगे"

SIR के दूसरे चरण के ऐलान के बाद कांग्रेस ने जताया विरोध, कहा- "अब 12 राज्यों में करोड़ों वोट काटे जाएंगे"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 27, 2025 11:59 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 12:02 am IST

SIR के दूसरे चरण की घोषणा के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध जताया है और कहा है कि अब 12 राज्यों में करोड़ों वोट काटे जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि यह खुले तौर पर 'वोट चोरी' है, जो नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग साथ मिलकर कर रहे हैं।

SIR- India TV Hindi
कांग्रेस ने जताया SIR का विरोध Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके SIR के दूसरे चरण को लेकर बड़ी घोषणा की। चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार के बाद अब SIR का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें कुल 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR होगा। इन 12 राज्यों में 9 राज्य हैं और 3 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन राज्यों में SIR 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 फरवरी को खत्म होगा। चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध जताया है।

कांग्रेस ने जताया विरोध

चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध किया है और अपने एक्स हैंडल पर कहा, " चुनाव आयोग अब 12 राज्यों में 'वोट चोरी' का खेल खेलने जा रहा है। SIR के नाम पर बिहार में 69 लाख वोट काटे गए। अब 12 राज्यों में करोड़ों वोट काटे जाएंगे। यह खुले तौर पर 'वोट चोरी' है, जो नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग साथ मिलकर कर रहे हैं। बिहार में जब SIR हुआ तो देश के सामने चुनाव आयोग की चोरी खुलकर सामने आ गई। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर चुनाव आयोग को फटकार भी लगाई थी।"

कांग्रेस ने कहा, "देशभर में 'वोट चोरी' के अलग-अलग मामले और तरीके सामने आ रहे हैं। कहीं साजिशन वोट जोड़े जा रहे, तो कहीं काटे जा रहे हैं। कहां तक इन मामलों पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए था। इनकी जांच करनी चाहिए थी, इसके उलट चुनाव आयोग 'वोट चोरी' के खेल में ही लग गया। 12 राज्यों में होने वाला SIR लोकतंत्र के खिलाफ एक साजिश है। जनता के अधिकारों को छीनने का षड्यंत्र है।"

SIR के खिलाफ हुए ये 3 राज्य

12 राज्यों में SIR की घोषणा के बाद देश के 3 राज्य अभी से इसके खिलाफ दिख रहे हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिनलाडु और केरल हैं, जिनमें इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों की सरकार है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है। टीएमसी ने कहा है कि आगामी 2 नवंबर को कोलकाता में एसआईआर के विरोध में विशाल रैली होगी। तमिलनाडु में सीएम स्टालिन ने एसआईआर को साजिशों का जाल कहा है। केरल में भी SIR को लेकर विरोध है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत