1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल होकर भी हसरंगा ने बरपाया कहर, मलिंगा को पीछे छोड़ बने श्रीलंका के सबसे बड़े विकेट टेकर

चोटिल होकर भी हसरंगा ने बरपाया कहर, मलिंगा को पीछे छोड़ बने श्रीलंका के सबसे बड़े विकेट टेकर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 09, 2026 06:55 am IST,  Updated : Feb 09, 2026 06:55 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने गेंद से कमाल कर दिया। हसरंगा ने आयरलैंड के 3 बल्लेबाजों का शिकार किया।

Wanindu Hasranga- India TV Hindi
वानिंदु हसरंगा Image Source : PTI

Wanindu Hasaranga: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराया। इस जीत के असली हीरो रहे स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा, जिन्होंने चोटिल होने के बावजूद मैच पलट देने वाला प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया।

हसरंगा ने पहले ही ओवर में किया कमाल

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 52/1 था। इसी दौरान कप्तान ने गेंद हसरंगा को सौंपी। हालांकि अपने पहले ही ओवर में हसरंगा रन-अप के दौरान असहज नजर आए और फिजियो को बुलाना पड़ा। हैमस्ट्रिंग में चोट के बावजूद हसरंगा ने ओवर पूरा किया और ओवर की आखिरी गेंद पर रॉस अडेयर को आउट कर श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई।

कुछ ओवर बाहर रहने के बाद हसरंगा फिर से गेंदबाजी के लिए लौटे। 13वें ओवर के बाद आयरलैंड को 42 गेंदों पर 70 रन चाहिए थे, लेकिन इसके बाद हसरंगा ने मैच पूरी तरह श्रीलंका की पकड़ में ला दिया। उन्होंने अपने आखिरी दो ओवरों में हैरी टेक्टर और कर्टिस कैम्फर जैसे अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हसरंगा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके और आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई।

मलिंगा को पीछे छोड़ रचा इतिहास

इस मैच में 3 विकेट लेने के साथ ही वानिंदु हसरंगा T20 वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में दिग्गज लसिथ मलिंगा (38 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हसरंगा ने राशिद खान (38) और शाहिद अफरीदी (39) को भी पीछे छोड़ दिया। अब उनसे आगे सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं, जिनके नाम 50 विकेट दर्ज हैं।

वर्ल्ड कप और T20I में शानदार आंकड़े

हसरंगा अब तक 20 T20 वर्ल्ड कप मैचों में 40 विकेट ले चुके हैं। उनका औसत सिर्फ 11.47 का है, जबकि इकॉनमी रेट 6.01 की रही है। इतना ही नहीं, हसरंगा T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ 6 गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 95 मैचों में 154 विकेट झटके हैं, जिसमें 5 बार चार विकेट हॉल भी शामिल है।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • राशिद खान - 188
  • टिम साउथी - 164
  • ईश सोढ़ी - 162
  • मुस्तफिजुर रहमान - 158
  • वानिंदु हसरंगा - 154
  • आदिल रशीद - 150

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: तीसरे दिन खेले जाएंगे तीन रोमांचक मुकाबले, एक टीम का होगा डेब्यू, देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Points Table: जीत के साथ श्रीलंका टॉप पर, जानें भारत-पाकिस्तान समेत बाकी टीमों का हाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल