1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से पहले जान लें जरूरी नियम, वरना रुठ जाएंगे बजरंगबली

मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से पहले जान लें जरूरी नियम, वरना रुठ जाएंगे बजरंगबली

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 09, 2026 06:23 am IST,  Updated : Feb 09, 2026 06:25 am IST

मंगलवार के दिन अगर आप हनुमान जी को बीड़ा चढ़ाते हैं तो कुछ नियमों का पालन भी आपको अवश्य करना चाहिए। इन नियमों का पालन किए बिना बीड़ा चढ़ाने का कोई लाभ नहीं होगा।

Hanuman ji ko bida chadhane ke niyam- India TV Hindi
हनुमान जी को बीड़ा चढ़ाने के नियम Image Source : FREEPIK

मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने से व्यक्ति को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों शुभ फल प्राप्त होते हैं। हालांकि पान का बीड़ा हनुमान जी को चढ़ाने से पहले आपको कुछ नियम भी पता होने चाहिए। इन नियमों का पालन किए बिना अगर बीड़ा चढ़ाएंगे तो हनुमान जी की कृपा रुक सकती है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में। 

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से पहले इन नियमों का पालन 

  • पान का बीड़ा अगर आप हनुमान जी को अर्पित करना चाहते हैं तो मंगलवार का दिन ही सबसे सही होता है। बीड़ा चढ़ान से पहले आपको स्नान ध्यान अवश्य करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए। इस दिन लाल रंग के कपड़े आप पहन सकते हैं। 
  • मंगलवार को कत्था चढ़ाने से पहले आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपको कभी भी पान के बीड़े में सुपारी और तंबाकू नहीं डालना चाहिए। इन चीजों को बीड़े में डालने से दिक्कतें आपके जीवन में आ सकती हैं।
  • पान के बीड़े में आपको कत्था, गुलकंद और सौंफ को अवश्य डालना चाहिए। ये चीजें डालने से हनुमान जी की कृपा आपको प्राप्त होती है।

हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने के लाभ

  • शत्रुओं पर विजय पाने के लिए, करियर में उन्नति करने के लिए और मंगल दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाना बेहद शुभ। 
  • विद्यार्थियों को पान का बीड़ा हनुमान जी पर अर्पित करने से मिलते हैं अच्छे परिणाम। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

कालसर्प दोष से मुक्ति दिलाएंगे महाशिवरात्रि के उपाय, करियर और पारिवारिक जीवन में पाएंगे अच्छे बदलाव

Weekly Numerology Prediction: मूलांक 2 और 6 वालों को मिलेगा धन लाभ, संभलकर रहें अंक 1 वाले, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।