Published : Feb 08, 2026 02:32 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 02:33 pm IST
1/5Image Source : Freepik
कालसर्प दोष के चलते आपके करियर और पारिवारिक जीवन में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपाय करने से आप कालसर्प दोष से मुक्ति पा सकते हैं। महादेव सर्पों के पूज्य हैं इसीलिए महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, इन्हीं के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
2/5Image Source : Freepik
महाशिवरात्रि के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको चांदी के बने नाग-नागिन का जोड़ा भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। संभल हो तो किसी शिव मंदिर में जाकर इस जोड़े को शिवजी पर अर्पित करें अन्यथा घर के मंदिर में भी आप इस अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि इस आसान से उपाय को करने से कालसर्प दोष का बुरा प्रभाव दूर होता है।
3/5Image Source : Freepik
अगर आपको करियर के क्षेत्र में दिक्कतें आ रही हैं बने-बनाए काम बिगड़ रहे हैं तो इसका कारण कालसर्प दोष हो सकता है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन आपको 'ॐ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्पः प्रचोदयात्' मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से कालसर्प दोष का नकारात्मक प्रभाव दूर होने लगता है।
4/5Image Source : Freepik
अगर आप महाशिवरात्रि के दिन काले कपड़े, काले तिल, दूध, आदि का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से महादेव खुश होते हैं और साथ ही आपको कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।
5/5Image Source : Freepik
कालसर्प दोष के बुरे प्रभावों को दूर करने का एक कारगर उपाय यह भी है कि आपको राशि के अनुसार रुद्राक्ष लाकर इसकी पूजा करनी चाहिए और शिवरात्रि के दिन इसको धारण करना चाहिए। यह उपाय आपके जीवन की दिशा और दशा बदलने वाला साबित हो सकता है।