1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Weekly Numerology Prediction: मूलांक 2 और 6 वालों को मिलेगा धन लाभ, संभलकर रहें अंक 1 वाले, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Weekly Numerology Prediction: मूलांक 2 और 6 वालों को मिलेगा धन लाभ, संभलकर रहें अंक 1 वाले, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 08, 2026 08:30 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 08:30 am IST

Weekly Numerology Prediction: फरवरी के नए सप्ताह की शुरुआत 9 तारीख से होगी। यह सप्ताह अंक ज्योतिष के अनुसार किन मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा और किस के लिए चुनौतीपूर्ण, आइए जानते हैं।

Numerology- India TV Hindi
साप्ताहिक अंक ज्योतिष Image Source : FREEPIK

Weekly Numerology Prediction: फरवरी 2026 का दूसरा सप्ताह 9 फरवरी से 15 फरवरी तक रहेगा। इस सप्ताह में कई मूलांक वालों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ अंक वाले जहां इस सप्ताह में सकारात्मक परिवर्तन देखेंगे वहीं कुछ को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से पढ़ते हैं फरवरी के इस सप्ताह का अंक ज्योतिष राशिफल। 

मूलांक 1

आपको इस सप्ताह में अनुशासित रहकर आगे बढ़ना होगा तभी आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मूलांक 1 वालों को मिलेगी। अहंकार को इस सप्ताह खुद पर हावी न होने दें नहीं तो करीबियों से ही दूरी बन सकती है। निवेश करना अच्छा साबित हो सकता है। 

मूलांक 2

कार्यक्षेत्र में सही रणनीति बनाकर काम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सहकर्मियों का सहयोग आपको मिल सकता है। इस सप्ताह में मूलांक 2 वालों को धन लाभ मिलने के भी योग हैं। भावनात्मक रूप से आप संतुलित रहेंगे जिसके चलते सही निर्णय ले सकते हैं। 

मूलांक 3

आपकी एकाग्रता में इस सप्ताह वृद्धि देखने को मिल सकती है जिसके चलते करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छुएंगे। अपनी वाणी के प्रभाव से आप सामाजिक स्तर पर शुभ फल पा सकते हैं। खर्चों पर इस हफ्ते आपको कंट्रोल करने की आवश्यकता होगी नहीं तो आर्थिक तंगी आ सकती है। 

मूलांक 4

कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति पूरा करेंगे जिससे सीनियर्स की शाबाशी आपको मिल सकती है। सकारात्मक ऊर्जा से इस मूलांक वाले लोग भरे रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

मूलांक 5

इस हफ्ते आपको व्यवस्थित होकर आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेना भारी पड़ सकता है। आर्थिक रूप से भी कुछ परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं, संभलकर रहें। यात्राएं इस राशि के कारोबारी कर सकते हैं और ये यात्राएं शुभ फलदायी भी साबित हो सकती हैं। 

मूलांक 6

स्नेह और प्रेम की अधिकता आपके जीवन में देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी इस सप्ताह में प्राप्त हो सकता है। योग-ध्यान का अभ्यास करते इस राशि के कुछ लोग देखे जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप सहकर्मियों का सहयोग करेंगे जिससे आपकी छवि में सुधार हो सकता है। 

मूलांक 7

इस हफ्ते में आपको आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है तभी आप अपने लक्षय को प्राप्त कर पाने में कामयाब होंगे। शोध कार्यों में लगे इस राशि के जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। रोजगार की तलाश में लगे हैं तो किसी दोस्त की मदद से नौकरी मिल सकती है। सेहत को लेकर सतर्क आपको रहना चाहिए। 

मूलांक 8 

आपके लिए नया सप्ताह मिला जुला रह सकता है। भविष्य को लेकर जो चिंताएं आपके मन में चल रही हैं उनका समाधान पाने के लिए किसी बुजुर्ग की सलाह आपको मिल सकती है। हालांकि वाणी पर इस सप्ताह कंट्रोल रखें नहीं तो सामाजिक स्तर पर छवि खराब हो सकती है। 

मूलांक 9

इस सप्ताह में अच्छे परिवर्तन आपको देखे को मिल सकते हैं खासकर आर्थिक और सेहत से जुड़े। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का आपको सहयोग प्राप्त होगा। जो गलतियां आपने कार्यक्षेत्र में की हैं उन्हें समझकर इस सप्ताह आप सुधार करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए भविष्य में फायदेमंद भी साबित होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

कुंभ राशि में बैठे शुक्र 4 राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ाएंगे रोमांस, वेलेंटाइन वीक रहेगा बेहद खास

Chanakya Niti: सफल लोगों में देखने को मिलती हैं 4 खूबियां, इन्हें अपनाकर आप भी बदल सकते हैं अपना जीवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।