1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में लॉरेंस रोड पर बनी जूता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली में लॉरेंस रोड पर बनी जूता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 21, 2025 09:08 am IST,  Updated : Apr 21, 2025 02:55 pm IST

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। हालांकि, घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें इमारत से धुएं का काला गुबार उठता देखा जा सकता है।

Delhi Factory fire- India TV Hindi
दिल्ली में फैक्ट्री में लगी आग Image Source : INDIA TV

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में लॉरेंस रोड पर बनी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह एचडीएफसी बैंक के पास है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। मगर आग एक फैक्ट्री से आस पास की दो और फैक्ट्री में फैली हैय़। अब तक इस घटना में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है। सुबह का समय था और फैक्ट्री बंद थी।

आग लगने की घटना सुबह 7 बजे के करीब हुई। दमकल की टीम को 7.20 बजे इसकी सूचना मिली। इसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। जिस फैक्ट्री में आग लगी है। वह सी- 6/12 बिल्डिंग पर बनी हुई है। अब तक आग लगने के कारणों का भी पता नहीं लगाया जा सका है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत से धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है।

डिप्टी फायर चीफ का बयान

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी फायर चीफ एसके दुआ ने बताया, "हमें सुबह 7.20 बजे कॉल आया। हमने दमकल गाड़ियां भेजीं। आग तीन फैक्ट्रियों में लगी थी। मौके पर कुल 18 दमकल गाड़ियां हैं और आग पर अब काबू पा लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझा दी गई है, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन जारी है।"

कोलकाता की एक इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत

उत्तर कोलकाता में सोमवार को तड़के चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जोराबागान पुलिस थाना क्षेत्र के पथुरियाघाटा स्ट्रीट पर हुई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि इमारत से बेहोशी की हालत में निकाले गए दो लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में आवासीय इकाइयों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी हैं। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।