A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर में सिरफिरे का खौफ, किशोर सहित 4 लोगों पर चाकू से किया हमला; एक की मौत

रामपुर में सिरफिरे का खौफ, किशोर सहित 4 लोगों पर चाकू से किया हमला; एक की मौत

यूपी के रामपुर जिले में एक सिरफिरे ने चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी के हमले से एक वृद्ध की मौत भी हो गई है। फिलहाल आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सिरफिरे ने किशोर सहित 4 लोगों पर चाकू से किया हमला।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE सिरफिरे ने किशोर सहित 4 लोगों पर चाकू से किया हमला।

रामपुर: जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है। सिरफिरे आरोपी ने एक किशोर पर भी हमला किया है। वहीं उसके द्वारा चाकू से किए गए हमले में एक वृद्ध की मौत भी हो गई है। फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपी की तलाश में जुटे हुए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंचर बनाता था बुजुर्ग

दरअसल, आरोपी ने अजीम नगर थाना क्षेत्र के खोद इलाके में शनिवार को एक किशोर समेत चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमलावर फरार है और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार अजीम नगर क्षेत्र के खोद चौराहे पर एक व्‍यक्ति ने पंचर बनाने की दुकान के मालिक अमीर अहमद पर चाकू से हमला कर दिया, अमीर अपनी जान बचाने के लिए भागे लेकिन तब तक हमलावर ने उनके पेट में कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई। 

तीन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने आस पास काम कर रहे शाकिर व राहत पर भी हमला किया। आरोपी ने एक किशोर पर भी हमला किया। सिरफिरे आरोपी के हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्‍सा अधिकारी फ़साहत हुसैन ने बताया कि चार लोगों को ज़िला अस्पताल लाया गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके अलावा रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि हमलावर इस समय फरार है, पुलिस मामले की जांच में लगी है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

बड़े भाई ने फोन चलाने से किया मना, नाबालिग लड़की ने कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

पंजाब में बेअदबी की घटना, गुस्साई भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या