A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

Video: आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई लोग मिलकर एक व्यक्ति को पीटते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में महिलाएं घायल को अस्पताल ले जाती दिख रही हैं।

agra attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आगरा में दो गुटों में झड़प

उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सड़क पर लहू लुहान लोग और हथियार लेकर हमला करने को तैयार लड़के दिख रहे हैं। दोनों पक्षों के लोगों ने सड़क को अखाड़े में तब्दील कर दिया और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। सड़क पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस बीच एक पक्ष ने युवक को बीच सड़क पर डालकर पीटा।

जानकारी के अनुसार यमुना किनारा रोड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। शहर भर से लोग यहां प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच दो पक्षों में मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प हो गई। लालकिले के पीछे यमुना किनारे हुए खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरानघाट के पास पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे।

महिलाओं ने लहू-लुहान व्यक्ति को संभाला

घटना आगरा के लाल किले के पीछे यमुना किनारे की है। यहां बनाए गए घाटों में मूर्ति विसर्जन के लिए लोग मेटोडोर, ऑटो, ई-रिक्शा में नाचते-गाते और रंग उड़ाते हुए प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान दो गुटों में किसी बात पर विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष के लड़के हाथ में डंडे, बेल्ट लिए दिखाई दे रहे हैं। इस झड़प में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लगी हैं। वायरल वीडियो में महिलाएं सड़क पर पड़े लहू-लुहान व्यक्ति को संभालती दिख रही हैं।

पुलिस को घटना की जानकारी नहीं

एक पक्ष ने युवक को बीच सड़क पर डालकर पीटा। इस दौरान कुछ लड़कों ने पेड़ से लकड़ी तोड़कर डंडे बनाए। इसके बाद हमला किया। यह घटना विसर्जन स्थल से कुछ ही दूरी पर हुई। इस घटना के बारे में पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं है। घायल लोगों को ऑटो में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया।

(आगरा से अंकुर कुमाड़िया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बरेली हिंसा के बाद दशहरा उत्सव पर कड़ी चौकसी, इंटरनेट सेवाओं को फिर से किया गया सस्पेंड

Video: संभल में खुद ही मस्जिद तोड़ रहे कमेटी के लोग, अधिकारी बोले- यह स्वागत योग्य कदम