1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में 7 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 2 बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी

वाराणसी में 7 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 2 बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी

वाराणसी में 7 लाख रुपये की लूट के मामले में 2 बदमाश फरार चल रहे थे। इन्हीं बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है और एक के पैर में गोली लगी है।

 Varanasi- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एक बदमाश के पैर में गोली लगी

वाराणसी: यूपी के वाराणसी से एक बड़ी खबर है। यहां पुलिस और 2 बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग में एक सप्ताह पहले हुई 7 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों और पुलिस के बीच रामनगर थाना क्षेत्र के बंदरगाह के पास मुठभेड़ हुई, पुलिस की जबाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अस्पताल भेजा। 

दरसअल रविवार रात करीब 2 बजे चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला और रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा की संयुक्त टीम नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान आकाश सेठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडीसीपी काशी जोन का सामने आया बयान

मुठभेड़ की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने बताया कि कुछ दिनों पहले चेतगंज के तेलियाबाग इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने 7 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान कर ली थी, वही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से पहले इनके कुछ इनपुट भी मिले थे। यही वज़ह थी कि कई टीमों को लगाकर अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने मीडिया को बताया कि इस मुठभेड़ के बाद आकाश की तलाशी ली गई जिसके पास से लूट की रकम के करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिया, आगे आकाश सेठ से पूछताछ भी की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जनता ने राहत की सांस ली है, वहीं बदमाशों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 

ये भी पढ़ें- 

अश्लील वीडियो बनाकर 55 हजार वसूलने का आरोप, इन्फ्लुएंसर समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज; युवती ने आरोपों को बताया झूठा