1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करके अब पछता रहे सभी आरोपी, गिरफ्तारी के बाद जेल में लग रहा बहुत डर

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करके अब पछता रहे सभी आरोपी, गिरफ्तारी के बाद जेल में लग रहा बहुत डर

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले आरोपियों को अब जेल में डर लग रहा है। सूत्रों का कहना है कि सभी आरोपी चोरी करके पछता रहे हैं।

आरोपी अनुकल्प और करुणेश की फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPORTER आरोपी अनुकल्प और करुणेश की फाइल फोटो

अयोध्याः राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले सभी आरोपियों को अब अपनी करनी पर पछतावा हो रहा है। अयोध्या पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बेहद डरे हुए हैं। सूत्रों ने बताया किसभी आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक सामने नहीं आया है। आरोपियों को इस तरह की चोरी की प्लानिंग करने का कोई तजुर्बा नहीं था। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि चोरी की प्लानिंग आखिर किस के कहने पर सभी ने शुरू की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसके कहने पर चोरी करने पर शुरुआत हुई।

चढ़ावा चोरी केस का मास्टरमाइंड कौन?

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक पुलिस जांच में इस बात का खुलासा नही हो पा रहा है की आखिर चोरी कांड का सूत्रधार कौन है ये बड़ा सवाल है। अविनाश से पूछताछ के बाद अब पुलिस ज़रूरत के हिसाब से दूसरे आरोपियो की कस्टडी लेने के लिए अपनी तैयारी कर रही है।

चंपत राय और कृष्ण मोहन के बयान दर्ज

सूत्रों ने बताया कि अयोध्या पुलिस ने अभी तक गोपाल राव और अनिल मिश्रा के बयान दर्ज नहीं किए हैं। दो दिन बाद शनिवार को एसआईटी अनिल मिश्रा, गोपाल राव के स्टेटमेंट रिकार्ड करके और चंपत राय से पूछताछ के बाद वापस लखनऊ गई है। जल्द अयोध्या पुलिस अनिल मिश्रा, गोपाल राव के बयान दर्ज कर सकती है। चंपत राय और कृष्ण मोहन यादव के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। करीब 70 से 80 लोगों के बयान दर्ज होने बाकी है।

अयोध्या मंदिर के ट्रस्ट और बाकी स्टाफ बैंक स्टाफ के बयान लगातार दर्ज किए जा रहे है। अगले वीक तक लगभग सभी के बयान दर्ज कर लिए जाएंगे। इनमें गोपाल राव और अनिल मिश्रा के बयान भी शामिल होंगे। काउंटिंग सेंटर की सीसीटीवी की निगरानी की जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट की थी। 

आरोपियों से जेल में रविवार को होगी पूछताछ

वहीं, चंदा चोरी के आरोपियो से जेल में पूछताछ की परमिशन अयोध्या पुलिस को मिल गई है। जेल में पांच आरोपियो से रविवार को पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, करुणेश पांडे, मनीष यादव से रविवार को पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच कर रहे सीओ आशुतोष तिवारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज रजत वर्मा की कोर्ट में अर्जी दाखिल कर जेल में पूछताछ की अनुमति मांगी थी। 

इससे पहले पुलिस ने जेल में अविनाश से जेल में पूछताछ की थी और फिर उसकी पुलिस कस्टडी भी ली थी। रविवार से 5 आरोपियो से जेल में पूछताछ होगी और इनके बयान दर्ज किए जाएंगे। जरूरत पढ़ने पर आगे पूछताछ के बाद इनकी एक-एक करके पुलिस कस्टडी भी ली जा सकती है।

प्रॉपर्टी की भी हो रही जांच

वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में चोरी की जांच में प्रॉपर्टी से जुड़ा एक अहम सुराग मिला है। इंडिया टीवी को मिली खास जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने आरोपी से जुड़ी कई प्रॉपर्टीज़ की पहचान की है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या चोरी किए गए दान के पैसे का इस्तेमाल इन प्रॉपर्टीज़ को खरीदने में किया गया था। प्रशासन अब इन प्रॉपर्टीज़ की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रहा है।

अनुकल्प मिश्रा जांच के घेरे में

अधिकारियों को पता चला है कि सबसे ज़्यादा प्रॉपर्टीज़ कथित तौर पर आरोपी अनुकल्प मिश्रा और उनके साले लवकुश मिश्रा से जुड़ी हैं। सूत्रों का कहना है कि अब तक इन दोनों से जुड़ी कम से कम 12 प्रॉपर्टीज़ की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि इन प्रॉपर्टीज़ की कीमत कई करोड़ रुपये है। अधिकारी अब यह पता लगा रहे हैं कि इनमें से कौन सी प्रॉपर्टीज़ पुश्तैनी हैं और कौन सी हाल ही में खरीदी गई हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी के पास न सिर्फ़ अयोध्या में, बल्कि आसपास के इलाकों जैसे बसावा, मिल्कीपुर और रुदौली में भी प्रॉपर्टीज़ हैं। कुछ प्रॉपर्टीज़ आरोपियों के नाम पर रजिस्टर्ड थीं, जबकि कुछ कथित तौर पर परिवार के सदस्यों के नाम पर खरीदी गई थीं।

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर, चंपत राय से दोबारा पूछताछ कर सकती है SIT

राम मंदिर में व्हीलचेयर चालक भी हैं मालामाल? अब इनकी भी होगी जांच; आय से अधिक संपत्ति का आरोप