A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: बागपत का एक और 'युद्ध' देखिए, कुछ नहीं मिला तो झाड़ू लेकर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े

VIDEO: बागपत का एक और 'युद्ध' देखिए, कुछ नहीं मिला तो झाड़ू लेकर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े

यूपी के बागपत में कभी चाट युद्ध तो कभी चोटी खींच युद्ध के बाद अब झाड़ू युद्ध का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां अमीनगर सराय कस्बे में एक छोटी सी बात के चलते बीच बाजार दो पक्षों के लोग झाड़ू लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।

Baghpat broom war- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बागपत में झाड़ू युद्ध

यूपी के बागपत में 2021 का फेमस 'चाट युद्ध' तो आपको याद ही होगा जिसमें चाट बेचने वाले कुछ लोग एक-दूसरे को सड़क पर गिरा-गिराकर पीट रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसी से मिलता-जुलता एक और मामला सामने आया है। बागपत के अमीनगर सराय कस्बे में मामूली गाड़ी की साइड लगने को लेकर ऐसा बवाल मचा कि सड़कों पर झाड़ू और डंडे चलने लगे।

2 युवकों को बेरहमी से पीटा

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग किस्म के कुछ लोग दो युवकों को बेरहमी से पीट रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि दोनों युवक बार-बार माफी मांगते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दबंगों का गुस्सा कम नहीं होता। झाड़ू और डंडों से मारपीट की ये घटना उस वक्त हुई जब दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आसपास खड़े लोग बीचबचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

देखें वीडियो-

दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत में लोग

ये पूरा मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के मैन बाजार का है, जहां दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया। चाट पर पहले भिड़ंत और अब झाड़ू युद्ध, बागपत में छोटे-छोटे विवादों का इस तरह हिंसक रूप लेना अब आम बात बनती जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

सवाल ये है कि क्या अब सड़कों पर साइड लेना भी खतरे से खाली नहीं रहा? और क्या कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है? जवाब तलाशने की जरूरत अब ज्यादा महसूस होने लगी है। बहराल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो के आधार पर बागपत की सिंघावली अहीर थाना पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गईहै।

(रिपोर्ट- पारस जैन)

यह भी पढ़ें-

बागपत में 'चाट लड़ाई' के बाद अब महिलाओं में छिड़ी 'महाभारत', भरे बाजार खूब गुत्थमगुत्थी; देखें VIDEO

बागपत में नेशनल हाइवे पर हुड़दंग का LIVE वीडियो, भैंसा बुग्गियों की रेस, वाहन चालक परेशान