1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत में 'चाट लड़ाई' के बाद अब महिलाओं में छिड़ी 'महाभारत', भरे बाजार खूब गुत्थमगुत्थी; देखें VIDEO

बागपत में 'चाट लड़ाई' के बाद अब महिलाओं में छिड़ी 'महाभारत', भरे बाजार खूब गुत्थमगुत्थी; देखें VIDEO

 Published : Apr 03, 2025 07:14 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 07:15 pm IST

बागपत में दो महिलाएं आपस में एक-दूसरे के बाल पकड़कर जमकर मारपीट करती नजर आ रही हैं, ये दृश्य आपको बागपत की चाट कांड की लड़ाई जरूर याद दिलाएगी।

UP, bagpat- India TV Hindi
महिलाओं के बीच हुई लड़ाई Image Source : INDIA TV

यूपी के बागपत जिले में चाट को लेकर हुई साल 2021 की लड़ाई सभी जरूर याद होगी। जब चाट को लेकर दो पक्षों में भयंकर मारपीट हो गई थी, लोगों ने इसे बैटल ऑफ बागपत का नाम दे दिया। ऐसे ही एक मारपीट की वीडियो फिर सामने आई है, जो इस बार महिलाओं के बीच होती दिख रही है। लोगों ने इसे 'महाभारत' का नाम दे दिया है। वीडियो में दो महिलाएं को बीच जबरदस्त मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बड़ौत बजार में हुई मारपीट

घटना जिले के बड़ौत बाजार की है, जहां दो महिलाओं के बीच हुई जबरदस्त मारपीट का वीडियो सामने आ रहा है। बताया जा रहा कि ये मारपीट पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ जो देखते ही देखते सड़क पर बीच बाजार महाभारत में बदल गया। वायरल वीडियो में दिख रहा कि भीड़भाड़ वाले बड़ौत बाजार में अचानक दो महिलाएं आमने-सामने आ गईं। पहले तो तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन कुछ ही सेकंड में मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

कुछ देर तक चला ड्रामा

दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया और देखते ही देखते बाजार में हंगामा मच गया। मारपीट इतनी जोरदार थी कि बीच-बचाव के लिए दो और महिलाएं आईं, लेकिन वह भी हाथापाई के बीच उलझ गईं। कुछ लोग पास खड़े तमाशा देखते रहे, तो कुछ ने इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो बनाने रहे थे।

पुलिस ने दी ये जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बाजार पुलिस चौकी इलाके का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिलाओं के बीच की महाभारत थम चुकी थी। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद कितना बड़ा था, लेकिन जिस तरह से यह मामला सड़क पर खुलेआम हाथापाई में बदला, उसने बाजार में सनसनी फैला दी।

(रिपोर्ट- पारस जैन)

ये भी पढ़ें:

​'जगह-जगह वक्फ के नाम पर कब्जे किए गए', सीएम योगी ने लगाया आरोप

मैनपुरी: पानी की बोतल छूने पर शिक्षक ने दलित बच्चे को इतनी पीटा कि हाथ की दो अंगुलियां टूट गईं, कहा- शिकायत की तो अंजाम भुगतेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।