1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक लड़की के दो बॉयफ्रेंड, दोनों प्रेमियों को लगा बेवफाई का झटका, एक ने दी जान, जानिए दूसरे का हाल

एक लड़की के दो बॉयफ्रेंड, दोनों प्रेमियों को लगा बेवफाई का झटका, एक ने दी जान, जानिए दूसरे का हाल

एक लड़की दो बॉयफ्रेंड रखकर दोनों के साथ बेवफाई कर रही थी। इस बात की जानकारी दोनों प्रेमियों को हो गई। लड़की की बेवफाई से दोनों प्रेमी सदमें में चले गए।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पकड़ी थाना क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक लड़की के दो बॉयफ्रेंड थे। यह लड़की दोनों के संग साथ जीने मरने की कसमें खा रही थी। 

बेवफाई का दर्द नहीं सह पाए दोनों प्रेमी

इतने में एक बॉयफ्रेंड को इस बात की खबर हो गई और उससे दूसरे को भी लड़की की भी बेवफाई का अहसास हो गया। लड़की की इस बेवफाई का दर्द दोनों के लिए असहनीय हो गया। दोनों वहां से अपने-अपने घर गए और कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। 

एक की मौत हो गई, दूसरा अस्पताल में भर्ती

इस घटना में एक प्रेमी की तो जहर खाने के बाद मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालात नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे बॉयफ्रेंड की हालत गंभीर है। परिजन लोग उसकी देखभाल कर रहे हैं। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पूरा मामला बलिया जिले के नवानगर तहसील क्षेत्र में पकड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी लड़की का बयान सामने नहीं आया है। 

बलिया से अमित की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

अयोध्या: राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर शख्स पढ़ रहा था नमाज, सुरक्षा में लगी सेंध; हिरासत में आरोपी

बेटी शादी के लिए नहीं मानी तो यूं शातिर तरीके से मारकर BF को दिया फंसा, इस गलती से खुली पिता की पोल