1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या: राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर शख्स पढ़ रहा था नमाज, सुरक्षा में लगी सेंध; हिरासत में आरोपी

अयोध्या: राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर शख्स पढ़ रहा था नमाज, सुरक्षा में लगी सेंध; हिरासत में आरोपी

 Reported By: Vishal Pratap Singh Written By: Mangal Yadav
 Published : Jan 10, 2026 03:31 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 04:54 pm IST

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी गैर हिंदू धर्म का बताया जा रहा है और उसने मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश भी की।

राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश,- India TV Hindi
राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, Image Source : PTI AND REPORTER

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, एक विशेष समुदाय के शख्स ने राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश की। रोके जाने पर शख्स ने एक संप्रदाय विशेष के नारे लगाए। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, शख्स राम मंदिर के गेट D1 से घुसा था। सूत्रों के अनुसार शख्स ने मंदिर में दर्शन करने के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। 

आरोपी के कब्ज़े से कुछ ड्राई फ्रूट्स और 2700 रुपये मिले हैं। आरोपी के पास से एक डायरी में कुछ फ़ोन नंबर मिले हैं। IB की स्पेशल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। कश्मीर पुलिस से भी जानकारी मांगी गयी है।  सूत्रों ने बताया कि शख्स दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ रहा था। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है।  

कश्मीर का रहने वाला है आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कश्मीर का रहने वाला है और उसका नाम अहमद शेख है। वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। आरोप है कि वह दक्षिणी परकोटे क्षेत्र के सीता रसोई के पास नमाज पढ़ रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू से जांच हो रही है। आरोपी क्यों आया था, उसका क्या इरादा था। अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। 

अहमद शेख
Image Source : REPORTERअहमद शेख

नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर रोक

वहीं, अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर रोक लगा दी है, क्योंकि "शिकायतें मिली थीं कि फूड डिलीवरी कंपनियां अयोध्या शहर के आसपास के इलाके में नॉन-वेज खाना सप्लाई कर रही हैं, जोकि 'पांच कोसी परिक्रमा' क्षेत्र में आता है। अयोध्या शहर के होटलों और होमस्टे को भी चेतावनी जारी की गई है, जो कथित तौर पर अपने मेहमानों को नॉन-वेज खाना और शराब परोस रहे थे। अयोध्या के असिस्टेंट फूड कमिश्नर मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि हमें शिकायतें मिली थीं कि पहले से लगे बैन के बावजूद, ऑनलाइन ऑर्डर के ज़रिए टूरिस्टों को नॉन-वेज खाना परोसा जा रहा था। इसके बाद, ऑनलाइन नॉन-वेज डिलीवरी पर भी बैन लगा दिया गया है।

रिपोर्ट- अखंड प्रताप सिंह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।