1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. काम के प्रेशर से तंग आकर बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के आगे कूदा; 1 साल पहले हुई थी शादी

काम के प्रेशर से तंग आकर बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के आगे कूदा; 1 साल पहले हुई थी शादी

मृतक की पहचान योगेश दीक्षित के रूप में हुई है, जो हमीरपुर के चिकासी का निवासी था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह झांसी में रहकर बैंक में लोन का काम करता था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के झांसी में रेलवे क्रॉसिंग पर 35 वर्षीय व्यक्ति ने एक प्राइवेट बैंक में काम से संबंधित तनाव के कारण ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई, जब महाकुंभ स्पेशल ट्रेन झांसी की ओर आ रही थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

हमीरपुर का रहने वाला था योगेश दीक्षित

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान योगेश दीक्षित के रूप में हुई है, जो हमीरपुर के चिकासी का निवासी था। सिंह ने कहा, "गुरुवार दोपहर, उसने ललितपुर रोड पर हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और ट्रेन का इंतजार करने लगा। जैसे ही प्रयागराज से मेला स्पेशल ट्रेन आई, उसने अचानक उसके सामने छलांग लगा दी।" उसके परिवार के अनुसार, दीक्षित एक प्राइवेट बैंक के वित्त विभाग में काम करता था और मानसिक दबाव में था।  

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार योगेश दोपहर के समय मोटर साइकिल पर सवार होकर हंसारी रेलवे क्रांसिग के पास पहुंचा। यहां पर उसने अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर दी। इसके बाद रेलवे लाइन किनारे टहलना शुरू कर दिया। जैसे ही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से चलकर झांसी की ओर आ रही थी, तभी दौड़ लगाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को देखने के लिए वहां पर कई लोग इकट्ठा हो गए।

एक साल पहले हुई थी शादी

योगेश दीक्षित की शादी एक साल पहले हुई थी। वह झांसी में रहकर बैंक में लोन का काम करता था। कुछ दिनों से वह तनाव में चल रहा था। सर्किल अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी कैब ड्राइवर की हत्या, आरोपियों ने गर्लफ्रेंड को किया था इस्तेमाल